भारत समेत पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए Elon Musk की Tesla के अलावा कई वैश्विक वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 में चीनी कंपनी BYD ने बिक्री के मामले में Tesla को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में सवाल है कि पिछले साल किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारें बेचीं।
Tesla को BYD ने दिया झटका
Elon Musk की Tesla दुनियाभर में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। लेकिन अब मस्क की टेस्ला की बादशाहत को BYD ने तगड़ी चुनौती दे दी है। लेकिन ग्लोबल बिक्री के मामले में Tesla से आगे BYD पहुंच गई है।
Tesla की कितनी हुई बिक्री
देशभर में 2025 के दौरान टेस्ला की 1.63 मिलियन कारों की बिक्री हुई है। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 8.6 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा टेस्ला की कारों के उत्पादन में भी वार्षिक तौर पर 6.7 मिलियन की गिरावट दर्ज की गई है।
पहली बार दर्ज हुई गिरावट
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला के साथ ऐसा पहली बार हुआ है जब उसकी बिक्री में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। वहीं BYD की ओर से ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुकाबले अपनी बिक्री के साथ मजबूती दर्ज की गई है।
BYD की कितनी हुई बिक्री
टेस्ला के मुकाबले BYD ने बीते साल दुनियाभर में 4.6 मिलियन वाहनों की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह आंकड़ा 7.7 फीसदी तक ज्यादा है।
दोनों ही निर्माता भारत में भी हैं मौजूद
एलन मस्क की टेस्ला और बीवाईडी दोनों ही निर्माता भारतीय बाजार में भी अपने उत्पादों को ऑफर कर रही हैं। टेस्ला की ओर से भारत में सिर्फ एक ही मॉडल की बिक्री की जा रही है वहीं दूसरी ओर बीवाईडी की ओर से दो इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है।
















