बुधवार, 28 जनवरी को लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। हालांकि कंपनी के IPO को निवेशकों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
22 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह IPO कुल 2.72 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया। सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, उनकी नजर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और लिस्टिंग पर टिकी हुई है।
ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का GMP फिलहाल कितना चल रहा है और लिस्टिंग पर शेयर किस तरह का प्रदर्शन कर सकता है।
GMP में आई है गिरावट
28 जनवरी को शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के IPO की लिस्टिंग से पहले, बीते कुछ दिनों में इसके GMP में गिरावट आई है, जो शेयरों की डिस्काउंट पर लिस्टिंग का संकेत देता है। यहां डिस्काउंट का अर्थ है नुकसान। जैसे प्रीमियम का अर्थ होता है आईपीओ प्राइस से ऊपर का रेट, उसी तरह डिस्काउंट का अर्थ होता है आईपीओ प्राइस से कम रेट।
कितना चल रहा है GMP?
इंवेस्टरगेन के अनुसार शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का शेयर ग्रे-मार्केट में 4 रुपये (आईपीओ प्राइस के मुकाबले 3.23 फीसदी) डिस्काउंट पर चल रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इसकी लिस्टिंग 124 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 120 रुपये पर हो सकती है, जिससे उन निवेशकों को 3.23 फीसदी का नुकसान होगा, जिन्हें इसके शेयर मिले हैं।
2016 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज की शुरुआत जून 2016 में हुई थी। यह एक लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है। यह कंपनी वैल्यू-एडेड सर्विसेज के साथ ई-कॉमर्स एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी देती है। इसकी सर्विसेज में ई-कॉमर्स और डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) डिलीवरी, कुछ ही घंटों में या उसी दिन हाइपरलोकल और क्विक कॉमर्स डिलीवरी और शैडोफैक्स फ्लैश ऐप के जरिए SMS और पर्सनल कूरियर सेवाएं शामिल हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। दिन का भास्कर निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
















