• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट; रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट..

Amish Kumari by Amish Kumari
September 30, 2025
in मनोरंजन
इस हफ्ते OTT पर घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट; रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अक्टूबर का महीना फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीनों के लिए शानदार शुरुआत लेकर आया है। महीने की शुरुआत के साथ ही दर्शकों को एक से बढ़कर एक मनोरंजक और बहुप्रतीक्षित कंटेंट मिलने वाला है। चाहे आप थिएटर में जाकर बड़े पर्दे का मजा लेना चाहें या घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई कहानियों में खो जाना चाहें, अक्टूबर का पहला सप्ताह आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बड़े पर्दे पर अक्टूबर की शुरुआत ही एक बड़े धमाके के साथ हो रही है। दर्शकों को लंबे समय से जिसका इंतजार था, वह ‘कांतारा चैप्टर 1’ आखिरकार 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। पहले भाग की सफलता के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

 

READ ALSO

Netflix नहीं, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Dhurandhar 2, इतने करोड़ में हुई डिजिटल राइट्स की डील

खत्म हुआ इंतजार, ‘धुरंधर 2’ का टीजर इस दिन हो सकता है रिलीज इस दिन।

 

 

दर्शक एक बार फिर रहस्यमयी लोककथाओं, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार परफॉर्मेंस का अनुभव करने को बेताब हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, जिसका ट्रेलर पहले ही चर्चा में आ चुका है। लेकिन अगर आप थिएटर नहीं जाना चाहते और घर बैठे मनोरंजन का आनंद उठाना पसंद करते हैं, तो ओटीटी पर भी आपके लिए काफी कुछ खास है

 

 

 

ओटीटी पर आने वाले शो और फिल्में

 

‘मद्रासी’

 

ओटीटी- प्राइम वीडियो

 

 

 

 

रिलीज डेट- 01 अक्टूबर

 

 

 

साउथ की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रुक्मणि वसंत, विद्युत जामवाल और बीजू मोहन जैसे सितारे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों को दिमागी खेलों और रहस्यों से भरपूर सफर पर ले जाएगी। थिएटर में रिलीज के बाद अब यह 1 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

 

 

 

‘13th-सम लेसन आर नॉट इन क्लासरूम’

 

ओटीटी-सोनी लिव

 

रिलीज डेट- 01 अक्टूबर

 

 

 

 

यह एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें गगनदेव रिअर, परेश पाहुजा और प्रदान्या मोटघरे अहम किरदार निभा रहे हैं। यह सीरीज एक ऐसी कहानी है जो बताती है कि जिंदगी के असली सबक किताबों में नहीं, बल्कि अनुभवों में मिलते हैं।

 

 

 

‘डाकुआं दा मुंडा 3′

 

ओटीटी-जी5

 

रिलीज डेट- 02 अक्टूबर

 

 

 

पंजाबी एक्शन और क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘डाकुआं दा मुंडा 3’ एक शानदार पेशकश है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और एक गैंगस्टर की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दर्शाती है। 2 अक्टूबर से यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध होगी।

 

 

 

 

‘द गेम: यू नेवर प्ले अलोन’

 

ओटीटी- नेटफ्लिक्स

 

रिलीज डेट- 02 अक्टूबर

 

 

 

श्रद्धा श्रीनाथ स्टारर यह क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है। इसमें विविया संत और हेमा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। अगर आपको मिस्ट्री और मनोवैज्ञानिक खेल पसंद हैं, तो यह शो जरूर देखना चाहिए।

 

 

 

‘प्ले डर्टी’

 

 

ओटीटी- प्राइम वीडियो

 

रिलीज डेट- 01 अक्टूबर

 

 

 

यह इंग्लिश एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें हॉलीवुड स्टार्स मार्क वाह्लबर्ग, लेकीथ स्टैनफील्ड, रोजा सालाजार और टोनी शालहौब शामिल हैं। फिल्म में बदले, विश्वासघात और जासूसी का दमदार तड़का देखने को मिलेगा। एक्शन के दीवानों के लिए ये एक परफेक्ट चॉइस है।

 

 

 

‘अबॉट एलेमेंटरी सीजन 5′

 

ओटीटी- जियो सिनेमा/हॉटस्टार

 

रिलीज डेट- 02 अक्टूबर

 

 

 

 

हास्य और व्यंग्य से भरपूर यह अमेरिकी शो अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। एजुकेशन सिस्टम पर आधारित यह सीरीज हर बार दर्शकों को हंसाने के साथ सोचने पर भी मजबूर करती है।

 

 

 

‘मॉन्स्टर: द एड गीन स्टोरी’

 

ओटीटी- नेटफ्लिक्स

 

रिलीज डेट- 03 अक्टूबर

 

 

 

यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज कुख्यात सीरियल किलर एड गीन की जिंदगी और अपराधों पर आधारित है। डरावनी कहानियों के शौकीनों के लिए यह सीरीज बेहद रोमांचक साबित हो सकती है।

 

 

 

 

‘बिग बॉस तमिल सीजन 9′

 

ओटीटी- जियो सिनेमा/हॉटस्टार

 

रिलीज डेट- 05 अक्टूबर

 

 

 

रियलिटी शोज के फैंस के लिए खुशखबरी है कि बिग बॉस

तमिल अपने नौवें सीजन के साथ लौट रहा है। दर्शक नए कंटेस्टेंट्स और ड्रामा से भरपूर कंटेंट के लिए तैयार हो जाएं।

 

Related Posts

खत्म हुआ इंतजार, ‘धुरंधर 2’ का टीजर इस दिन हो सकता है रिलीज इस दिन।
मनोरंजन

Netflix नहीं, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Dhurandhar 2, इतने करोड़ में हुई डिजिटल राइट्स की डील

February 5, 2026
खत्म हुआ इंतजार, ‘धुरंधर 2’ का टीजर इस दिन हो सकता है रिलीज इस दिन।
मनोरंजन

खत्म हुआ इंतजार, ‘धुरंधर 2’ का टीजर इस दिन हो सकता है रिलीज इस दिन।

February 2, 2026
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
मनोरंजन

ओटीटी पर रिलीज होते ही ‘धुरंधर’ को लेकर मचा बवाल, रणवीर सिंह की फिल्म से 10 मिनट के सीन हटाए जाने पर फैंस भड़के

January 30, 2026
प्लेबैक सिंगिंग से अलग हुए अरिजीत सिंह, 15 साल के शानदार करियर को दिया विराम
मनोरंजन

प्लेबैक सिंगिंग से अलग हुए अरिजीत सिंह, 15 साल के शानदार करियर को दिया विराम

January 27, 2026
लंबे समय से अटकी फिल्म को मिली मंजूरी, ‘वेलकम टू द जंगल’ की नई रिलीज डेट घोषित
मनोरंजन

लंबे समय से अटकी फिल्म को मिली मंजूरी, ‘वेलकम टू द जंगल’ की नई रिलीज डेट घोषित

January 27, 2026
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को लेकर बढ़ा क्रेज, जानिए कब होंगी ओटीटी पर रिलीज ।
मनोरंजन

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को लेकर बढ़ा क्रेज, जानिए कब होंगी ओटीटी पर रिलीज ।

January 24, 2026
Next Post
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने मैदान में NIA, पुलवामा कनेक्शन ने चौंकाया जानें अब तक की बड़ी अपडेट्स

दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने मैदान में NIA, पुलवामा कनेक्शन ने चौंकाया जानें अब तक की बड़ी अपडेट्स

November 12, 2025
बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण, पुसौर पुलिस ने नाबालिग आरोपित को भेजा बाल संप्रेषण गृह

August 26, 2025
प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 783.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 22, 2025
छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

October 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डेडलाइन से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद
  • सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में
  • इस राज्य में 5वीं तक की कक्षाओं में मोबाइल होगा बैन?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR