छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग और संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी संस्थान फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भिलाई-दुर्ग और प्रेरक स्वयंसेवी संस्था, गरियाबंद में कुल 191 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन पदों के लिए चयन किया जाएगा उनमें फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग स्टाफ, हेवी लाइसेंस ड्राइवर, वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयरटेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक और स्वच्छता कर्मी शामिल हैं।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक और फायर सेफ्टी में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा MSW, PGDCA और B.Ed. योग्यताधारी उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व फोटोकॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
















