• Privacy Policy
  • About Us
Friday, March 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

GST में कटौती के बाद किसानों को जबरदस्त फायदा; ट्रैक्टर-खाद सस्ता, कृषि यंत्रों पर मिली छूट..

Amish Kumari by Amish Kumari
September 5, 2025
in अन्य
GST में कटौती के बाद किसानों को जबरदस्त फायदा; ट्रैक्टर-खाद सस्ता, कृषि यंत्रों पर मिली छूट..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़े उपकरणों और उत्पादों पर जीएसटी परिषद ने टैक्स घटा कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे कृषि कार्य की आधार लागत में लगभग एक तिहाई कमी आ सकती है। उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में सुधार होगा। ट्रैक्टर के पुर्जों से लेकर उर्वरक तक सस्ते होने से किसानों की जेब पर बोझ घटेगा, वहीं बाजार में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।

 

READ ALSO

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”

स्लैब में यह बदलाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को टिकाऊ बनाने की रणनीतिक पहल माना जा रहा है।प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी हाईपावर एमएसपी कमेटी के सदस्य डॉ. बिनोद आनंद का आकलन है कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से खेती एवं इससे जुड़े क्षेत्र की बेसिक उत्पादन लागत में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इसका असर केवल महंगाई पर नहीं, बल्कि खेती की लागत, नक़दी प्रवाह और ग्रामीण मांग पर भी पड़ेगा

 

कृषि ड्रोन पर अब केवल पांच प्रतिशत टैक्स

 

उन्होंने उदाहरण दिया कि कृषि ड्रोन पर अब केवल पांच प्रतिशत टैक्स लगेगा, जबकि अभी तक 18 प्रतिशत था। इसकी बैटरी और कुछ पुर्जों पर 28 प्रतिशत जीएसटी था। छोटे ट्रैक्टरों (1800 सीसी से कम) पर 18 प्रतिशत और उनके टायर-ट्यूब, हाइड्रोलिक पंप जैसे उपकरणों पर 40 प्रतिशत तक टैक्स था, जिसे घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। बिनोद आनंद कहते हैं कि खेती के लिए ट्रैक्टर सबसे अहम साधन है, जिसका इस्तेमाल सालों भर होता है।

 

 

 

टैक्स कटौती का सीधा असर इसकी कीमतों में दिखेगा। उदाहरण के लिए मान लें कि सात लाख रुपये के ट्रैक्टर पर पहले 12 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से 84 हजार रुपये देना पड़ता था। अब पांच प्रतिशत पर यह घटकर 35 हजार रह जाएगा, यानी 49 हजार रुपये की बचत। इसी तरह दो लाख रुपये के रीपर या रोटावेटर पर 14 हजार रुपये तक की राहत मिलेगी। यदि डीलर पूरा लाभ किसानों तक पहुंचाते हैं तो उपकरणों की ऑन-रोड कीमत सीधे

 

आधुनिक मशीनरी पर भी टैक्स घटा

 

इसी तरह थ्रेशर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और आधुनिक मशीनरी पर भी टैक्स घटा दिया गया है। 15 एचपी से कम वाले डीजल इंजन, कटाई मशीन और कंपोस्टिंग मशीन अब सस्ती हो जाएंगी। नई दरों के बाद छोटे किसान भी आसानी से ट्रैक्टर व अन्य उपकरण खरीद सकेंगे। लागत में कमी का असर फसलों की प्रति-एकड़ लागत पर दिखेगा। ड्रिप-स्पि्रंकलर, बायोपेस्टीसाइड्स और अन्य इनपुट सस्ते होने से मौसम की मार का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी। नक़दी प्रवाह सुधरेगा और वर्किंग कैपिटल पर दबाव घटेगा।

 

 

 

 

बीजाई और कटाई के महीनों में किसानों के पास अधिक नक़दी बचेगी, जिससे उत्पादन चक्र मजबूत होगा।डेयरी उत्पादों पर कर घटने से ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा होगा। दूध, पनीर, घी, मक्खन और आइसक्रीम अब या तो करमुक्त होंगे या केवल पांच प्रतिशत कर के दायरे में आएंगे। इससे उपभोक्ताओं को राहत और डेयरी उद्योग को मजबूती मिलेगी। लाखों परिवार जो दुधारू पशुओं पर निर्भर हैं, उन्हें स्थायी आय का सहारा मिलेगा। मत्स्य पालन पर भी टैक्स में बड़ी कटौती की गई है।

मछली पकड़ने का गियर सस्ता होगा

 

 

मछली का तेल, झींगा उत्पाद, पंप, एरेटर, जल गुणवत्ता सुधारक और मछली पकड़ने का गियर सस्ते होंगे। इससे प्रसंस्करण इकाइयों की लागत घटेगी और रोजगार के नए मौके बनेंगे। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक और सबसे बड़ा झींगा निर्यातक देश है, ऐसे में यह राहत उद्योग को और प्रतिस्पर्धी बनाएगी। किसानों की सबसे बड़ी चिंता उर्वरकों की कीमत है। इनके उत्पादन में लगने वाले अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड जैसे कच्चे माल पर कर 18 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।

 

 

Related Posts

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत
अन्य

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026
“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”
अन्य

“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”

March 26, 2026
नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका
अन्य

नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका

March 25, 2026
OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
अन्य

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 24, 2026
WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
अन्य

WhatsApp में बड़ा बदलाव! वॉइस नोट्स के लिए आ सकता है नया ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन

March 24, 2026
अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
अन्य

अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे

March 24, 2026
Next Post
7 या 8 जानिए कब शुरू होगा पितृपक्ष; यहां जानें डेट, पितृ तर्पण और श्राद्ध के नियम

7 या 8 जानिए कब शुरू होगा पितृपक्ष; यहां जानें डेट, पितृ तर्पण और श्राद्ध के नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

क्या देश में पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट? क्‍या है सरकार का प्‍लान

क्या देश में पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट? क्‍या है सरकार का प्‍लान

December 27, 2025
जिला कबड्डी संघ कोण्डागांव का गठन, कबड्डी खेल को मिलेगा नई पहचान

जिला कबड्डी संघ कोण्डागांव का गठन, कबड्डी खेल को मिलेगा नई पहचान

July 30, 2025

छात्रावासी बच्चों का समग्र विकास अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी

August 1, 2025
अनानास खाने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, फटाफट कर लीजिए डाइट में शामिल

अनानास खाने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, फटाफट कर लीजिए डाइट में शामिल

September 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
  • मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ
  • VVIP उड़ानों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, DGCA ने जारी किए सख्त नए नियम, लापरवाही पर होगी सख्ती
  • लद्दाख के ज़ोजिला में भारी हिमस्खलन से 7 लोगों की मौत, 5 घायल, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR