• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल

Amish Kumari by Amish Kumari
April 12, 2026
in देश
मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नोएडा से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस नौहझील के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 के समीप रविवार शाम साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 70 यात्री सवार थे।

 

READ ALSO

अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, नए नियम जान लें वरना अटक सकता है क्लेम!

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

हादसा होते ही बस के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 40 यात्री घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

74774470

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर एक घंटे में यातायात सुचारू कराया। बस के चालक और परिचालक फरार हैं। बताया जा रहा है कि चालक बोतल में शराब भरकर सेवन कर रहा था। इससे बस अनियंत्रित हुई है।

रविवार को नोएडा से 70 मजदूरों को लेकर एक स्लीपर कोच बस बिहार के दरभंगा जिले में जा रही थी। शाम साढ़े सात बजे नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 76 के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

 

हाईवे का यातायात रुकने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री सीटों और स्लीपर बर्थ के बीच फंस गए, जबकि कुछ के ऊपर सामान गिर गया। बच्चों और महिलाओं की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़े।

74773417

ग्रामीणों ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस के साथ छह 108 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

कई घायल दर्द से कराहते रहे। हादसे में महिलाएं, बच्चों समेत 40 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने एंबुलेंसों की मदद से घायलों को नौहझील और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। गंभीर घायल होने पर 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कुछ यात्रियों का कहना है कि बस चालक बोतल में भरकर शराब का सेवन कर रहा था।

74777249

इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक फरार हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से रात साढ़े आठ बजे क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर किनारे किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की वजह सामने आ रही है। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

ये हुए घायल

मधुबनी की नीलम, पार्वती, अंजलि, आयुष, सपना, सोनी, मोनिका, शांति कुमारी, सुभाष, राधिका, सीता, गायत्री, संतोषी, अनीता, पिंकी, वैष्णवी सोजन, रामकृपाल झा, सचिन, रोहित, सुरेंद्र राय, सुनील, मुजफ्फरपुर की आरती, रीना, सावित्री, पूर्णिया निवासी रूबी, रीतू, जयंती, सोनू, कुंवर कुमार, ब्रज कुमार आदि घायल हुए हैं।

 

Related Posts

EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, नए नियम जान लें वरना अटक सकता है क्लेम!

April 12, 2026
सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल
देश

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

April 12, 2026
Jio का लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म JioXplor आया, जानें क्या है ये और कौनसी हैं खूबियां
देश

Jio का लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म JioXplor आया, जानें क्या है ये और कौनसी हैं खूबियां

April 12, 2026
Shell ने भारत को LNG सप्लाई बढ़ाई, मार्च में इंपोर्टेड गैस की सबसे बड़ी सप्लायर बनी कंपनी
देश

Shell ने भारत को LNG सप्लाई बढ़ाई, मार्च में इंपोर्टेड गैस की सबसे बड़ी सप्लायर बनी कंपनी

April 12, 2026
ईरान से जंग में इजरायल के 1 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, जानें कहां कितना हुआ नुकसान
देश

ईरान से जंग में इजरायल के 1 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, जानें कहां कितना हुआ नुकसान

April 12, 2026
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, यहां जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
देश

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, यहां जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

April 12, 2026
Next Post
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, नए नियम जान लें वरना अटक सकता है क्लेम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रेलवे में नौकरी के नाम पर  बड़ा घोटाला  , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड

रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ा घोटाला , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड

January 8, 2026
आज निवेशकों के लिए खुला Meesho का IPO, GMP आसमान पर चढ़ा GMC; पढ़ें पूरा रिव्यू

आज निवेशकों के लिए खुला Meesho का IPO, GMP आसमान पर चढ़ा GMC; पढ़ें पूरा रिव्यू

December 3, 2025
केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लगी , पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा गाड़ियां  जल  गई , जाने पूरी जानकारी

केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लगी , पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा गाड़ियां जल गई , जाने पूरी जानकारी

January 4, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

रायपुर साहित्य उत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान को देगा नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

January 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी
  • अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, नए नियम जान लें वरना अटक सकता है क्लेम!
  • मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल
  • छत्तीसगढ़ में बीजापुर के सुदूर गांवों में नक्सलवाद के अंत से विकास की यात्रा शुरू हुई
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR