देश में अब ई-पासपोर्ट (e-Passport) की सुविधा शुरू हो चुकी है। यह देखने में बिल्कुल सामान्य पासपोर्ट जैसा ही होता है, लेकिन इसके कवर पेज में एक खास इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है। इस चिप में पासपोर्ट धारक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। आइए जानते हैं कि ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं।
क्या होता है e-Passport?
ई-पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट की तरह ही दिखाई देता है। पासपोर्ट के कवर पेज पर ये चिप लगी होती है। इस चिप में व्यक्ति के बारे में निजी जानकारी दी गई होती है। इस चिप निजी जानकारी जैसे बायोमेट्रिक डेटा,फिंगरप्रिंट और व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप में स्टोर रखी जाती है।
यह पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट जैसा ही होता है, फर्क सिर्फ इतना है कि इसके कवर के निचले हिस्से में एक छोटी-सी गोल्डन चिप का निशान बना होता है, जो इसे ई-पासपोर्ट के रूप में पहचान देता है। जबकि असली इलेक्ट्रॉनिक चिप पासपोर्ट के अंदर लगी होती है।
ई-पासपोर्ट के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है, चाहे वह नया पासपोर्ट बनवा रहा हो या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा रहा हो। हालांकि, यदि आपके शहर में अभी ई-पासपोर्ट की सुविधा शुरू नहीं हुई है, तो फिलहाल इसके लिए आवेदन संभव नहीं होगा।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अगर आपने अब तक Register नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर्ड करना होगा। वहीं पुराना यूजर इसमें डायरेक्ट लॉगइन कर सकता है।
स्टेप 3- इसके बाद फॉर्म में मांगी की जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करें। फिर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट लेनी होगी।
स्टेप 4- फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई होंगे। अंत में आपका पासपोर्ट घर में डिलीवर हो जाएगा।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
ई-पासपोर्ट बनाने के लिए आपको प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे-
आइडेंटी प्रूफ
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
- प्रूफ ऑफ एड्रेस
- बिजली का बिल
प्रूफ ऑफ डेट ऑफ बर्थ
- बर्थ सेटिफिकेट
कितनी लगेगी फीस?
ई-पासपोर्ट की फीस में कोई बदलाव नहीं है। ये पहले जैसे ही है। ई-पासपोर्ट के लिए फीस कुछ इस प्रकार है-
| पासपोर्ट टाइप | फीस |
| 36 पेज वाली बुक | 1500 रुपये |
| 60 पेज वाली बुक | 2000 रुपये |
अगर तत्काल सेवा चुनते हैं तो ये फीस 3500 से 4000 रुपये तक बढ़ सकती है।
















