टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से प्रस्तावित है, लेकिन इससे पहले ही एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत आने से इनकार कर दिया है और अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने की मांग की है।
आईसीसी के सामने मुश्किल फैसला
आईसीसी बांग्लादेश की इस मांग पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 4 जनवरी को आईसीसी को पत्र लिखकर मौजूदा हालात का हवाला दिया है। पत्र में कहा गया है कि भारत में बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं और बांग्लादेश सरकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है कि टीम भारत नहीं जाएगी।
यदि बांग्लादेश भारत आने से इनकार करता है, तो टूर्नामेंट के शेड्यूल में बदलाव की संभावना बढ़ सकती है।
मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर बढ़ा विवाद
इस विवाद की पृष्ठभूमि में 3 जनवरी की एक अहम घटना भी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश देते हुए मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा था। इसके बाद केकेआर ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन भारत में कुछ संगठनों के विरोध के चलते बीसीसीआई को हस्तक्षेप करना पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का शेड्यूल
•बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज (7 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
•बांग्लादेश vs इटली (9 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
•इंग्लैंड vs बांग्लादेश (14 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
•बांग्लादेश vs नेपाल (17 फरवरी 2026 – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.
















