दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तहत गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस काम के चलते रायपुर मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के मुताबिक, यह कार्य 3 मई से 22 मई तक चलेगा। इसी वजह से 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1.3 मई से 22 मई तक 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2.5 मई से 24 मई तक 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3.3 मई से 22 मई तक 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।
4.3 मई से 22 मई तक 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
5.3 मई से 22 मई तक 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
6.3 मई से 22 मई तक 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।
7.3 मई से 22 मई तक 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–बालाघाट पैसेंजर रद्द रहेगी।
8.3 मई से 22 मई तक 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
9.3 मई से 22 मई तक 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
10.4 मई से 23 मई तक 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का सफर बीच में ही खत्म होगा
- 2 मई से 22 मई तक 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 3 मई से 23 मई तक 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
















