चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने पर रोक रहेगी।
श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार के आगे और केदारनाथ धाम में चबूतरा क्षेत्र में मोबाइल फोन और कैमरा नहीं ले जा सकेंगे।
मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले ही मोबाइल और कैमरे जमा कराए जाएंगे। यह फैसला शनिवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में लिया गया है।

ट्रांजिट कैंप में हुई बैठक में मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय और आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि धाम परिसर में रील बनाने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। पिछली बार इस कारण शुरुआत में दर्शन में कुछ दिक्कत
यात्रा अप्रैल से शुरू होने की संभावना
मंडलायुक्त ने कहा कि अभी चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन यात्रा अप्रैल से प्रारंभ होने की संभावना है।
- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है।
- केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि और बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी पर घोषित की जाती है।
मंडलायुक्त ने कहा कि पंजीकरण के लिए इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह 60 प्रतिशत आनलाइन और 40 प्रतिशत आफलाइन की व्यवस्था रहेगी।
















