• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 6, 2026
in देश
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

साल 2026 केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कई बड़ी सौगातें लेकर आ सकता है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर जिस तरह के संकेत सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि जनवरी 2026 से नए वेतनमान लागू होने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसे लेकर सरकारी स्तर पर हलचल भी तेज हो गई है। ऐसे में आने वाले समय में कर्मचारियों और पेंशनर्स की आमदनी में इजाफा तय माना जा रहा है।

आठवें वेतन आयोग के तहत नए वेतनमान जनवरी 2026 से लागू किए जा सकते हैं। हालांकि आयोग की सिफारिशें आने और उनके क्रियान्वयन में समय लग सकता है, लेकिन पूर्व की परंपरा को देखते हुए कर्मचारियों को एरियर (बकाया) का भुगतान पूर्वव्यापी रूप से किए जाने की संभावना है।

READ ALSO

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी

कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के संकेत

इस बीच महंगाई भत्ते (DA) को लेकर भी राहत भरी खबर सामने आई है। नवंबर महीने में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) में 0.5 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद यह इंडेक्स 148.2 के स्तर पर पहुंच गया है। बीते पांच महीनों से लगातार इसमें तेजी देखी जा रही है।

नवंबर के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता अब करीब 59.93 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ऐसे में जनवरी 2026 से डीए के 60 प्रतिशत के स्तर को छूने की संभावना जताई जा रही है, जो पिछले साल के 58 प्रतिशत से अधिक होगा। हालांकि डीए में अंतिम बढ़ोतरी का फैसला सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।

कैसे तय होती है DA और DR की दर?

सरकार हर छह महीने में महंगाई के आंकड़ों की समीक्षा कर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) तय करती है। फिलहाल जुलाई से नवंबर तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं। जनवरी 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी दिसंबर तक के आंकड़ों को जोड़कर तय की जा सकती है।

आठवें वेतन आयोग पर क्या है ताजा अपडेट?

आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने नवंबर 2025 में अपनी मंजूरी दे दी थी। आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। माना जा रहा है कि आयोग की सिफारिशें आने में लगभग 18 महीने का समय लग सकता है, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी यदि लागू करने में देरी होती है, तब भी कर्मचारियों को जनवरी 2026 से जोड़कर पूरा बकाया भुगतान मिलने की संभावना रहेगी।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी और पेंशन?

आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद वेतन और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। चर्चाओं के मुताबिक, कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 26,000 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं न्यूनतम पेंशन में भी इजाफा होकर इसके 20,500 रुपये तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इतना ही नहीं, नए वेतन आयोग के लागू होने से हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस और मेडिकल अलाउंस जैसी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी संभव है। इसका सीधा असर सरकारी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है।

Related Posts

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी
देश

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी

March 24, 2026
कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
देश

कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका

March 23, 2026
IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक घटी, इंडिगो शेड्यूल गड़बड़ी या कोई और वजह?
देश

आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई

March 23, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान
देश

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल

March 23, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
देश

कल 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

March 23, 2026
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद
देश

एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

March 23, 2026
Next Post
आरक्षण व्यवस्था में बदलाव पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को नोटिस, SC-ST की जगह अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता का मामला

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को नोटिस, SC-ST की जगह अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी डेका

प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी डेका

August 23, 2025
छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को झटका, इस रूट की सभी फ्लाइट पूरी तरह की गई बंद

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को झटका, इस रूट की सभी फ्लाइट पूरी तरह की गई बंद

December 25, 2025
रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

August 12, 2025
सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान

सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान

November 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी
  • अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
  • “इन चार राशियों के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़े आज का दैनिक राशिफल।
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR