• Privacy Policy
  • About Us
Friday, April 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान

Amish Kumari by Amish Kumari
April 10, 2026
in छत्तीसगढ़
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 10 अप्रैल 2026

 

READ ALSO

स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के माध्यम से गरीब परिवारों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राज्य में आवास निर्माण की गति ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे लाखों परिवार अब कच्चे घरों की परेशानियों से मुक्त होकर सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

प्रदेश में वर्ष 2025-26 के दौरान ही 6 लाख से अधिक पक्के मकानों का निर्माण पूरा किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं राज्य सरकार द्वारा लगभग 18 लाख से अधिक ग्रामीण आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में भी योजना का प्रभाव व्यापक है, जहां पौने तीन लाख से अधिक मकानों को स्वीकृति मिली है और लगभग 2.17 लाख मकान पूर्ण हो चुके हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि साय सरकार आमजन के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कितनी तेजी और प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

इसी परिवर्तन की एक सजीव और प्रेरणादायक मिसाल है गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेन्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम गिरारी निवासी मदन की कहानी। मदन अपने परिवार के साथ पहले एक कच्चे मकान में रहते थे, जहां हर वर्ष बरसात उनके लिए चिंता और भय का कारण बन जाती थी। छत से पानी टपकता था, घर में पानी भर जाता था और परिवार की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी।

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मदन को आवास स्वीकृत हुआ। योजना से प्राप्त सहायता और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने अपने सपनों का पक्का घर तैयार किया। आज उनका परिवार एक मजबूत, सुरक्षित और सम्मानजनक घर में रह रहा है। अब न बारिश का डर है और न ही असुरक्षा की चिंता। मदन भावुक होकर बताते हैं कि पहले बरसात में घर में पानी भर जाता था, लेकिन अब वे निश्चिंत हैं और उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है।

छत्तीसगढ़ में आवास योजना के तहत हो रहे व्यापक कार्य केवल घर निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया आधार भी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी परिवार कच्चे घर की असुविधाओं में जीवन जीने को मजबूर न हो। साय सरकार की यह जनकल्याणकारी पहल न केवल गरीबों के सपनों को साकार कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि की नई दिशा में भी आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 10, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

April 10, 2026
ऑपरेशन साइबर शील्ड में रायपुर पुलिस को मिली कामयाबी, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन साइबर शील्ड में रायपुर पुलिस को मिली कामयाबी, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

April 10, 2026
नक्सलवाद को बड़ा झटका, PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद को बड़ा झटका, PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

April 10, 2026
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर बड़ी कार्रवाई: 33 अस्पताल निलंबित, 26 अस्पतालों का भुगतान रोका गया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर बड़ी कार्रवाई: 33 अस्पताल निलंबित, 26 अस्पतालों का भुगतान रोका गया

April 10, 2026
आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर जोन की 14 ट्रेनें बहाल, ये गाड़ी एक्सप्रेस बनकर चलेगी

April 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ऑडिशन में बुलाकर स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बनाया गया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल

November 12, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई

August 3, 2025
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 566 अंक टूटा, निफ्टी 152 अंक फिसला; आईटी शेयरों में तेज गिरावट

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2000 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी कमजोर, इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा असर

March 9, 2026
महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

August 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
  • स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
  • ऑपरेशन साइबर शील्ड में रायपुर पुलिस को मिली कामयाबी, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR