• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आज मिलेगा भाग्य का पूरा साथ; पढ़े आज का राशिफल

Amish Kumari by Amish Kumari
January 8, 2026
in राशिफल
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

​आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में कुछ तकनीकी समस्या के कारण आपके काम रुक सकते हैं, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि वहां भी आपको मुश्किलें अवश्य आएंगी। जीवनसाथी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

READ ALSO

इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं सुख-सुविधाएं, धन लाभ के बन रहे हैं योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

​वृष राशि (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। भगवान की भक्ति में भी आपका खूब मन लगेगा। आप कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे, लेकिन आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

​मिथुन राशि (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना होगा। आप संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर एक नई राह दिखाएंगे, जिससे वह आगे कामों को भी आसानी से कर सकेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी वापस मांग सकते हैं। आपको अपने पिताजी से भी सोच-समझकर बोलना होगा।

​कर्क राशि (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बड़ों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ विरोधी आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जिन्हें सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

​सिंह राशि (Leo)

​आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई जोखिम लिया था, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा, क्योंकि चोट-चपेट लगने की संभावना है। कोई सरकारी मामला यदि पेंडिंग था, तो उसकी भी आपको सुध-बुध लेनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)

​आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद साथी से मिलने का मौका मिलेगा और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। जो लोग अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड हैं, तो वह लटकेंगे अवश्य। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखना होगा।

​तुला राशि (Libra)

​आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी में किए गए प्रयास बेहतर होंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपको यदि कोई जरूरी जानकारी साझा करने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। बिजनेस को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और घर-परिवार में कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी।

​वृश्चिक राशि (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम को लेकर आप यदि जल्दबाजी करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आयात-निर्यात का व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने आपसी रिश्तों में चल रही समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

​धनु राशि (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप बिजनेस में कुछ नये कामों को शामिल करेंगे, जिससे आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी को आपकी कोई बात पसंद नहीं आएगी, जिससे छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा और राजनीति में आप थोड़ा सोच-समझकर प्रवेश करें क्योंकि वहां नॉलेज ना होने से लोग आपको परेशान कर सकते हैं।

​मकर राशि (Capricorn)

​आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपको गले से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें; आपकी लापरवाही टेंशन बढ़ा सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

​कुंभ राशि (Aquarius)

​आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप पर काम की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को ध्यान देना होगा क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उनके लिए आज कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपको पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

​मीन राशि (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी और आप निवेश करने की भी सोचेंगे, लेकिन कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में जो उतार-चढ़ाव आपको टेंशन दे रहे थे, वे दूर होंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

Related Posts

मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं सुख-सुविधाएं, धन लाभ के बन रहे हैं योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 23, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

March 22, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन 5 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ के बन रहे मजबूत योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 21, 2026
आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और धन लाभ के योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे नए मौके—पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

March 20, 2026
आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!
राशिफल

इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

March 19, 2026
सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों के लिए खुशखबरी! आज मिल सकता है लाभ और नौकरी के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

March 18, 2026
Next Post
“सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे, सेहत को मिलते हैं कई बड़े लाभ”

“सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे, सेहत को मिलते हैं कई बड़े लाभ”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

अब Gmail में बदल सकेंगे अपनी पुरानी Email ID, Google ला रहा है सबसे ‘कूल’ फीचर

अब Gmail में बदल सकेंगे अपनी पुरानी Email ID, Google ला रहा है सबसे ‘कूल’ फीचर

December 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ

September 5, 2025
सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति

सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति

February 6, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान

बजट में सरकार का बड़ा एलान, सैलरी-पेंशन में जल्द बढ़ोतरी का रास्ता साफ; जानिए कितना मिलेगा फंड ?

February 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
  • कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
  • आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई
  • 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR