महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़े विमान हादसे को लेकर सनसनीखेज दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कई लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है। दावा है कि हादसे के वक्त अजित पवार विमान में मौजूद थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 8:45 बजे बारामती में हुई। बताया जा रहा है कि विमान में कुल पांच लोग सवार थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की बात कही गई है, हालांकि प्रशासन या सरकार की ओर से अब तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की पूरी जांच की जा रही है।अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।
लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।
अजित पवार समेत पांच का निधन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)के अनुसार,प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा उनके पीएसओ, अटेंडेंट समेत दो क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी प्राइवेट चार्टर प्लेन में सवार थे।
















