• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 19, 2026
in रायगढ़
ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 19 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को मुखबीर की सूचना पर बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 GY 3880 जप्त की गई है।

विदित हो कि दिनांक 2 नवंबर 2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी पति गोविंद सोनी के घर मुखबीर सूचना पर गांजा रेड की कार्रवाई की गई थी, जिसमें महिला आरोपी के कब्जे से अवैध बिक्री के लिए रखा गया 3 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 36,000 रुपये तथा एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया था। इस मामले में आरोपी आशा सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। महिला आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांजा आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 3 नवंबर 2025 को उसके साथ अवैध गांजा विक्रय में संलिप्त आरोपी विद्याधर गिरी पिता करनसाय गिरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना सराईपाली को गिरफ्तार किया था, जिसने महिला आरोपी को गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया था।

READ ALSO

परमिट तोड़ शॉर्टकट से दौड़ा ट्रक, ₹10,500 का जुर्माना; हरिओम एंटरप्राइजेस की गाड़ी जब्त

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

इस गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक अन्य आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी पिता महत्तम सोनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना एवं तहसील सराईपाली जिला महासमुंद, घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी तथा न्यायालय में धारा 193(8) बीएनएसएस के तहत चालान प्रस्तुत कर आरोपी की तलाश जारी थी। ऑपरेशन आघात के तहत फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय मुखबीर तंत्र लगाया गया था, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को आरोपी के बस स्टैंड के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में उसके विरुद्ध शीघ्र पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, कोसो जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी शशि मोहन की दो टूक-

रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में एंड टू एंड कार्यवाही कर हर संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई करेगी, इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

परमिट तोड़ शॉर्टकट से दौड़ा ट्रक, ₹10,500 का जुर्माना; हरिओम एंटरप्राइजेस की गाड़ी जब्त
रायगढ़

परमिट तोड़ शॉर्टकट से दौड़ा ट्रक, ₹10,500 का जुर्माना; हरिओम एंटरप्राइजेस की गाड़ी जब्त

February 19, 2026
चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त
रायगढ़

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

February 19, 2026
लैलूंगा में नाबालिग सहेलियों से दरिंदगी: शादी का झांसा देकर जंगल ले गया आरोपी, पुलिस ने 12 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

लैलूंगा में नाबालिग सहेलियों से दरिंदगी: शादी का झांसा देकर जंगल ले गया आरोपी, पुलिस ने 12 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

February 18, 2026
‘ऑपरेशन शंखनाद’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार की तलाश जारी
रायगढ़

‘ऑपरेशन शंखनाद’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार की तलाश जारी

February 18, 2026
वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद, चांपा में गुप्त गोदाम पर छापा, पंजाब-हरियाणा तक फैला था तस्करी का नेटवर्क
रायगढ़

वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद, चांपा में गुप्त गोदाम पर छापा, पंजाब-हरियाणा तक फैला था तस्करी का नेटवर्क

February 17, 2026
उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार, आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड से हमला कर चोट चहुंचाने की घटना
रायगढ़

उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार, आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड से हमला कर चोट चहुंचाने की घटना

February 17, 2026
Next Post
चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

January 1, 2026
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

August 13, 2025
जशपुर-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कृषकों को मिल रहा निरंतर लाभ

जशपुर-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कृषकों को मिल रहा निरंतर लाभ

August 2, 2025
उद्योग मंत्री  देवांगन ने रायपुर निवास में तिरंगा फहराया

उद्योग मंत्री देवांगन ने रायपुर निवास में तिरंगा फहराया

August 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: इस वजह से एक घंटा पहले मिलेगी छुट्टी, वक्फ बोर्ड ने फैसले का किया स्वागत
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट: व्यापम के पास पहुंची फाइल, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन
  • AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR