स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने मंगलवार को Moto g06 POWER के लॉन्च की घोषणा की। यह डिवाइस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को नई परिभाषा देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें बड़ी बैटरी, सबसे बड़ा डिस्प्ले और अविश्वसनीय मनोरंजन जैसे सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स शामिल हैं। मोटो जी06 पावर में इस सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh की बैटरी है जो आसानी से 3 दिन तक का पावर देती है। इसमें इस सेगमेंट का सबसे बड़ा 6.88 इंच 120Hz डिस्प्ले है जो कॉर्निंग® गोरिल्ला® ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ है। यह फोन हर रोशनी में शानदार तस्वीरों के लिए 50MP क्वाड पिक्सल कैमरा से लैस है।
कितनी है कीमत
Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto g06 POWER भारतीय बाजार में ₹7,499 की आकर्षक कीमत में पेश किया है। यह डिवाइस शानदार फीचर्स से लैस है जो यूजर्स को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।
स्मार्टफोन की खूबियां
6.88 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट: Moto g06 POWER में segment का सबसे बड़ा 6.88 इंच डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही Water Touch टेक्नोलॉजी और Dolby Atmos® स्टीरियो स्पीकर्स यूजर्स को एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देते हैं।
Moto g06 POWER में 50MP Quad Pixel कैमरा दिया गया है, जो किसी भी लाइटिंग कंडीशंस में शानदार तस्वीरें क्लिक करता है। इसके अलावा, 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए बेहतरीन है।
MediaTek G81 Extremeप्रोसेसर और 12GB RAM: इस डिवाइस में MediaTek G81 Extreme प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही RAM Boost के साथ 12GB तक RAM की सुविधा मिलती है, जो शानदार मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।
















