डायरेक्टर होमी अडजानिया की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज की तैयारी कर रही है और 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज बुधवार को मेकर्स ने इसका नया गाना ‘जब तलक’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अपने डांस से रंग जमा रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है और इसे प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे होमी अडजानिया ने डायरेक्ट किया है।
1 घंटे में ही 1 लाख पार हो गए व्यूज
कॉकटले 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और बीते दिनों इसकी घोषणा की गई थी। फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन ने जमकर डांस किया है। यूनिवर्सल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कॉकटेल 2 का रिलीज हो गया है और महज 1 घंटे में ही इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों फिल्म के सेट की तस्वीरें भी सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि क्या ये तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना असर छोड़ने में सफल रहती है या नहीं।
सुपरहिट रहा था पहला पार्ट
बता दें कि डायरेक्टर होमी अडजानिया ने साल 2012 में फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही वमन इरानी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम किरादरों में अपनी एक्टिंग का समां बांधा था। कहानी लवट्रांयगल की थी। फिल्म में गौतम कपूर (सैफ अली खान) को विरोनिका (दीपिका पादुकोण) से प्यार है। विरोनिका बोल्ड और बिंदास लड़की है जो अपनी जिंदगी को खुलकर जीती थी। इसके साथ ही इन दोनों की मुलाकात मीरा सेठी (डायना पेंटी) से होती है जो एक एनआरआई से शादी करके विदेश में जाती है। लेकिन उसका पति उसे बीच मंजधार में छोड़ देता है और तीनों की दोस्ती हो जाती है। तीनों की ये दोस्ती अंत में लव ट्रांयगल में फिट हो जाती है और कहानी मजा देने लगता है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। अब देखना होगा कि क्या कॉकटेल 2 भी दर्शकों को अपना दीवाना बना पाती है या नहीं।















