भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में कुल 28 पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।
पार्टी संगठन के मुताबिक, नई कार्यकारिणी में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी और संभाग प्रभारी जैसे अहम पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को भी नामित किया गया है।
संगठन का कहना है कि आईटी सेल को और ज्यादा सक्रिय और मजबूत बनाने के मकसद से यह नई टीम बनाई गई है। यह टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेगी।
















