Hardik Pandya Comeback Storm: कटक T20 में ऑलराउंड शो, वापसी पर बोले— ‘ये तो बस शुरुआत है’
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पहले T20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार अंदाज़ में वापसी करते हुए मैच का पूरा रुख अपनी तरफ मोड़ दिया। लंबे समय बाद टीम में लौटे पांड्या ने पहले बल्ले से ताबड़तोड़ रन बरसाए और फिर गेंदबाज़ी में भी वही पुरानी धार दिखाते हुए अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डाल दिया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने मैच पर पकड़ बनाई और पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
मैच के बाद अपनी वापसी पर बात करते हुए हार्दिक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन उनके लिए सिर्फ एक शुरुआत है और वह आगे भी टीम के लिए इसी तीखे अंदाज़ में योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पांड्या ने यह भी माना कि चोट के बाद मैदान पर उतारना आसान नहीं था, लेकिन मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें यह मजबूत रिटर्न दिया.
Hardik Pandya Comeback Exclusive: दो महीने की जद्दोजहद के बाद कटक में ‘हार्दिक तूफ़ान’, बोले— टीम और देश हमेशा पहले
लंबी चोट किसी भी खिलाड़ी की मानसिक और शारीरिक चुनौती को बढ़ा देती है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने इस दर्द को ताकत में बदलकर अपनी वापसी को यादगार बना दिया. एशिया कप के दौरान लगी चोट के कारण लगभग दो महीने क्रिकेट से दूर रहने वाले पांड्या ने भारत–दक्षिण अफ्रीका के पहले T20 के साथ मैदान पर लौटते ही अपने पुराने रंग में दिखाई दिए। कटक में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.
मैच के बाद हार्दिक पांड्या का अंदाज़ बेहद शांत था, लेकिन उनकी बातों से उनकी मेहनत, संघर्ष और भावनाएं साफ झलक रही थीं. अपनी वापसी की तैयारी और मानसिक स्थिति पर बात करते हुए हार्दिक ने बताया कि रिहैब का दौर उनके लिए बेहद अहम रहा. उन्होंने कहा कि पिछले छह–सात महीनों में फिटनेस पर किए गए काम का असर अब दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एनसीए में काफी समय बिताया और वहां की ट्रेनिंग ने उन्हें दोबारा मैदान में उतरने का आत्मविश्वास दिया.
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद हार्दिक ने साफ कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत पसंद–नापसंद से ज्यादा मायने टीम इंडिया की जरूरतों का है। उनका कहना था कि कई दिन प्रदर्शन अच्छा नहीं होता और कई दिन शानदार गुजर जाते हैं, लेकिन उनकी सोच उन्हें हमेशा आगे बढ़ाती है.उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने पूरे करियर में उन्होंने टीम और देश को हमेशा खुद से पहले रखा है, और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान या यूएसपी है. हार्दिक के मुताबिक, जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह बिना किसी झिझक के अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं और यही मानसिकता उन्हें मजबूत बनाती है.
कटक T20 में Hardik Pandya का धमाका: फिर साबित किया क्यों हैं टीम इंडिया के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’:
कटक में खेले गए पहले T20 मुकाबले ने हार्दिक पांड्या की शानदार वापसी को यादगार बना दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत नहीं की थी, लेकिन पांड्या ने आते ही मैच की दिशा पलट दी. उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 59 रन ठोककर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. 210 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस तेज पारी में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे, जिसकी बदौलत टीम इंडिया चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सकी.
दक्षिण अफ्रीका के जवाब में भारतीय गेंदबाज शुरू से हावी दिखे, और हार्दिक ने अपने गेंदबाजी स्पेल में भी प्रभाव छोड़ा.उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और डेविड मिलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट कर भारत की जीत को लगभग पक्का कर दिया. अफ्रीका की पूरी टीम लड़खड़ाते हुए सस्ते में ढेर हो गई और भारत ने शानदार 101 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.
मैच के हर महत्वपूर्ण मोड़ पर प्रभाव डालने के कारण हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच को एक बड़े बयान के रूप में देखी जा रही है.
















