स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (Oppo) जल्द ही अपना नया हैंडसेट Oppo A6s लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही फोन का प्रमोशनल बैनर कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Oppo A6s को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्ट किया गया है। इससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिलती है। यह स्मार्टफोन दो कलर और दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। डिवाइस में Snapdragon 685 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की पुष्टि हुई है
Oppo A6s के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A6s में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जो HD+ (720×1570 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आएगी। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करेगा। यह स्मार्टफोन Cappuccino Brown और Ice White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 610 GPU मिलेगा।
Oppo A6s के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6s में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ कंपनी 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे रही है, जिससे डिवाइस कम समय में चार्ज हो सकेगा।
कुल मिलाकर Oppo A6s मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और स्मूद डिस्प्ले के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकता है।
















