• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
March 22, 2026
in छत्तीसगढ़
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 मार्च 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित

मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में आयोजित गोंड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल हुए। इस मौके पर श्री साय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र में बंधे 28 नवविवाहित जोड़ों क़ो आशीर्वाद व सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर कसडोल नगर में कंवर समाज सामुदयिक भवन व नगर पंचायत पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए और ग्राम ओड़ान में बड़ादेव ठाना में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही ग्राम ओड़ान के शनिमंदिर से बड़ादेव ठाना तक सीसी रोड निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। गोंडवाना संस्कृति के मानने वाले हमारे सभी आदिवासी भाई प्रकृति के पुजारी हैं। आप लोगों ने जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए इस साल हम लोगों ने 200 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसी तरह जनजातीय समुदाय के समग्र विकास की दिशा में प्रधानमंत्री जनमन योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हम लोगों ने आदिवासी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि प्रारम्भ किया है, जिसके माध्यम से बैगा, गुनिया और सिरहा को हर साल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे आदिवासी भाइयों का आय का एक बड़ा स्रोत वनोपज और तेंदूपत्ता संग्रहण है। हम लोगों ने तेंदूपत्ता संग्रहण का दाम 4 हजार रूपये से बढ़ाकर 5500 रूपये प्रति मानक बोरा किया है। जंगल जाने, वनोपज का संग्रहण करने वाले आदिवासी भाई- बहनों के पैरों में कांटे न चुभे, इसका भी इंतजाम हमारी सरकार ने फिर से किया है। इस साल चरण पादुका वितरण भी किया जाएगा। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका प्रदान करने के लिए बजट में 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सामूहिक विवाह बहुत ही अच्छी पहल हैं। इस तरह के आयोजन से न केवल समाज संगठित होता है, बल्कि फिजूलखर्ची पर भी रोक लगती है। उन्होंने कहा कि अभी 10 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से 6 हजार से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे प्रदेश में संपन्न हुआ जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री संदीप साहु सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित

March 22, 2026
मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय  रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा

March 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ा हादसा, खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली का तार टूटा, एक महिला की मौत, 7 घायल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ा हादसा, खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली का तार टूटा, एक महिला की मौत, 7 घायल

March 22, 2026
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

March 21, 2026
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

March 21, 2026
Next Post
रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित  स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली-छठ पर चलेगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगा Confirm टिकट…

रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली-छठ पर चलेगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगा Confirm टिकट…

September 24, 2025
GST में कटौती का फायदा नहीं मिल रहा? CBIC ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, WhatsApp पर कर पाएंगे शिकायत…

GST में कटौती का फायदा नहीं मिल रहा? CBIC ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, WhatsApp पर कर पाएंगे शिकायत…

September 24, 2025
बजट से पहले शुगर इंडस्ट्री का दबाव, 22% उत्पादन बढ़ने के बाद GST राहत की मांग

बजट से पहले शुगर इंडस्ट्री का दबाव, 22% उत्पादन बढ़ने के बाद GST राहत की मांग

January 16, 2026
लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा

लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा

November 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित
  • SBI YONO यूजर्स के लिए चेतावनी: ऐप ब्लॉक का फर्जी मैसेज आ रहा, गलती से भी न करें डाउनलोड
  • रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
  • आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR