• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप फाइनल का खिताब, भारत को 191 रन से हराया

Amish Kumari by Amish Kumari
December 21, 2025
in खेल
पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप फाइनल का खिताब, भारत को 191 रन से हराया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल (Under-19 Asia Cup) में 172 रन की पारी खेलने वाले समीर मिन्हास ने पाकिस्तान (PAK) के क्रिकेट गलियारों के इस भरोसे को सही साबित किया कि यह सलामी बल्लेबाज भविष्य का बड़ा स्टार बनने की काबिलियत रखता है। उनकी 113 गेंद की यह पारी टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी भी रही जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता।

उनके पिता काशिफ मिन्हास पाकिस्तान के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर रह चुके हैं, उन्होंने समीर और उनके बड़े भाई अराफात की प्रतिभा को बहुत पहले पहचान लिया था। अराफात 2023 से 2024 के बीच पाकिस्तान के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और बेहतर सुविधाओं की तलाश में परिवार ने लाहौर का रुख किया था। परिवार को हमेशा यह भरोसा रहा कि समीर भी जल्द ही उनके नक्शेकदम पर चलेंगे।

READ ALSO

IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू

IPL 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च को RCB-SRH के बीच होगा पहला मुकाबला; जाने कब और कहां होगा?

समीर ने 12 दिसंबर को यहां ग्रुप मैच में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि इसके बाद के तीन मुकाबले अपेक्षाकृत साधारण रहे जिसमें उन्होंने नौ, चार और नाबाद 69 रन बनाए। लेकिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह पूछने पर कि क्या पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में खेलने का कोई अतिरिक्त दबाव था तो समीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मुकाबला होता है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं हुआ। मैं सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहता था और उसी पर ध्यान केंद्रित किया। ’’

⁠
उन्नीस साल के समीर अपने शॉट खेलने में कभी दुविधा में नहीं दिखे, उन्होंने तेज गेंदबाजों को ऑन-साइड में चौके जड़े और स्पिनरों पर आक्रमण करते हुए गेंद को सीधे उनके हाथ के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचाया। भारत के इस टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन पर उन्होंने 52 रन बनाए जबकि ऑफ स्पिनर कनिष्क चौहान के खिलाफ 28 गेंद में 42 रन बटोरे। समीर ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए अच्छी पारी थी। मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, टीम के लिए रन बनाना और बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद करना। ’’

इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों पुरस्कार मिले। टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 471 रन बनाए जबकि उनका औसत 157 और स्ट्राइक रेट 117.45 रहा। समीर अगले महीने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में फिर से खेलते नजर आएंगे और जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा है, उससे लगता है कि आगे उन्हें कई और मौके मिलने वाले हैं।

Related Posts

IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू
खेल

IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू

March 23, 2026
IPL 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च को RCB-SRH के बीच होगा पहला मुकाबला; जाने कब और कहां होगा?
खेल

IPL 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च को RCB-SRH के बीच होगा पहला मुकाबला; जाने कब और कहां होगा?

March 11, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में जसप्रीत बुमराह चमके, जानिए किसे मिला कौन सा अवार्ड
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में जसप्रीत बुमराह चमके, जानिए किसे मिला कौन सा अवार्ड

March 9, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म, अब जानिए अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा, कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म, अब जानिए अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा, कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा

March 9, 2026
टी20 विश्व कप 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास
खेल

टी20 विश्व कप 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

March 8, 2026
भारत की शानदार जीत: इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह
खेल

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का धमाका, 256 रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

March 8, 2026
Next Post
मंत्री केदार कश्यप की मां के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, बोले- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

मंत्री केदार कश्यप की मां के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, बोले- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ सपना, पहारू राम ने कहा: नए घर ने दी जीवन की सबसे बड़ी खुशी

पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ सपना, पहारू राम ने कहा: नए घर ने दी जीवन की सबसे बड़ी खुशी

August 19, 2025
बड़ा सड़क हादसा! नेशनल हाईवे पर बस-बाइक और कार को टक्कर मार पलटा बेकाबू ट्रक, 4 लोगों की मौके पर मौत

बड़ा सड़क हादसा! नेशनल हाईवे पर बस-बाइक और कार को टक्कर मार पलटा बेकाबू ट्रक, 4 लोगों की मौके पर मौत

December 3, 2025
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाक़ात,प्रदेश में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु की मांग

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाक़ात,प्रदेश में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु की मांग

August 12, 2025
प्रभारी सचिव  भीम सिंह ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

प्रभारी सचिव भीम सिंह ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

August 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • (no title)
  • PNG लागू होते ही LPG पर लगेगा ब्रेक, 3 महीने में कनेक्शन लेना जरूरी, सरकार का नया आदेश जारी
  • BSNL का बड़ा अपडेट, जल्द हर कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, CNAP टेस्टिंग जारी
  • बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, मार्च के आखिरी 6 दिन में कई छुट्टियां, पहले ही निपटा लें काम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR