नए साल के पहले दिन देशवासियों को रसोई की मार. आज 1 जनवरी 2026 से देशभर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम मे वृद्धि हो गया है. आपको बता दे कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस का दाम 111 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है, जिससे लोगों की जेब पर पड़ा सीधा असर. कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी करके सभी गैस एजेंसियों को नए रेट पर सिलेंडर देने का आदेश भी दे दिया है

चारों महानगरों में ये होगा सिलेंडर का नया रेट
आपको बता दें कि ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी किया गया है और नई रेट लिस्ट के अनुसार, आज न्यू ईयर पर दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1691 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, जबकि पहले दिल्ली में इसका रेट 1580 रुपये 50 पैसे था. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1642 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, जबकि पहले इसे लोग 1531 रुपये 50 पैसे में खरीदते थे. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1795 रुपये होगा, जबकि पहले यह रेट 1684 रुपये था. वहीं चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट 1849 रुपये 50 पैसे होगा, जबकि पहले यह रेट 1793 रुपये 50 पैसे था.
















