रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बस्तर दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बस्तर पंडुम के आयोजन, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से मौके पर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।















