• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

सेहतमंद माने जाने वाले कद्दू के बीज भी नुकसानदेह, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 5 दिक्कतें

Amish Kumari by Amish Kumari
January 27, 2026
in अन्य
सेहतमंद माने जाने वाले कद्दू के बीज भी नुकसानदेह, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 5 दिक्कतें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

क्या आप भी फिटनेस के चक्कर में कद्दू के बीजों को ‘हेल्थ टॉफी’ समझकर दिनभर खाते रहते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। दिखने में छोटे और कुरकुरे ये बीज जितने फायदेमंद लगते हैं, जरूरत से ज्यादा खाने पर उतने ही नुकसानदेह भी हो सकते हैं।

READ ALSO

किन लोगों के लिए नारियल पानी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पीने से पहले जरूरी सावधानियां

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

अक्सर लोग पेट साफ रखने या वजन घटाने के लिए कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही सुपरफूड पेट दर्द, गैस और वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है? इस आर्टिकल में हम आपको कद्दू के बीज ज्यादा खाने से होने वाले 5 बड़े साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं।

पेट में मच सकती है खलबली

कद्दू के बीज में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। वैसे तो फाइबर कब्ज दूर करता है, लेकिन अगर आप एक ही बार में बहुत सारे बीज खा लेते हैं, तो आपका पेट इसे झेल नहीं पाएगा। इससे गैस, ब्लोटिंग और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि शरीर को इतने सारे फाइबर को पचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

वजन घटने की जगह बढ़ सकता है

अगर आप डाइट पर हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों की मात्रा पर ध्यान दें। ये बीज कैलोरी से भरपूर होते हैं। सिर्फ एक कप बीजों में काफी ज्यादा कैलोरी और फैट होता है। अगर आप मुट्ठी भर-भर कर इन्हें खाएंगे, तो वजन घटने के बजाय मोटापा तेजी से बढ़ सकता है।

ब्लड प्रेशर हो सकता है ‘लो’

कद्दू के बीज उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बीपी कम करने में मदद करते हैं, लेकिन अगर आपका

ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है या आप बीपी की दवा ले रहे हैं, तो इनका ज्यादा सेवन आपके ब्लड प्रेशर को खतरनाक स्तर तक गिरा सकता है।

disadvantages of pumpkin seeds

(Image Source: Freepik) 

एलर्जी की समस्या

हालांकि, यह कम मामलों में देखा जाता है, लेकिन कुछ लोगों को कद्दू के बीजों से एलर्जी हो सकती है। इसे खाने के बाद अगर आपको त्वचा पर खुजली, रैशेज या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हो, तो समझ जाइए कि ये बीज आपके शरीर को रास नहीं आ रहे हैं।

पोषक तत्वों की कमी

पढ़ने में अजीब लग सकता है, लेकिन ज्यादा बीज खाने से शरीर में अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण रुक सकता है। कद्दू के बीजों को ठीक से न चबाने या बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है, जिससे बाकी खाने का पोषण शरीर को नहीं मिल पाता।

(Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।)

Related Posts

किन लोगों के लिए नारियल पानी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पीने से पहले जरूरी सावधानियां
अन्य

किन लोगों के लिए नारियल पानी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पीने से पहले जरूरी सावधानियां

March 29, 2026
पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद
अन्य

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

March 28, 2026
सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत
अन्य

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026
“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”
अन्य

“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”

March 26, 2026
नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका
अन्य

नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका

March 25, 2026
OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
अन्य

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 24, 2026
Next Post
“मुकेश अंबानी” ने लॉन्च किया Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, यहां देखे प्लान कि वैलिडिटी और प्राइस!

Jio का 189 रुपये वाला जबरदस्त प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

November 10, 2025
रूस में छात्रों पर चाकू से हमला: 4 भारतीय घायल,भारत सरकार अलर्ट,कजान से अधिकारियों की टीम रवाना

रूस में छात्रों पर चाकू से हमला: 4 भारतीय घायल,भारत सरकार अलर्ट,कजान से अधिकारियों की टीम रवाना

February 8, 2026
छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

December 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी और इलाके में हाई अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ की बिलासपुर में बर्ड फ्लू का डर, सड़क किनारे फेंकी गई मृत मुर्गियां, इलाके में फैली दहशत
  • BSNL का धमाकेदार ऑफर: बिना DTH के 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल अब घर बैठे
  • अगले हफ्ते निवेशकों के लिए दो IPO खुलेंगे, जानें किसका GMP सबसे ज्यादा?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR