अगर आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर लें।
इस भर्ती अभियान के तहत RBI में 500 से अधिक ऑफिस अटेंडेंट पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इस तिथि से पहले ही आवेदन करना होगा, क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
कैस करें आवेदन
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद करेंट ऑपनिंग्स वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और अपने आपको रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 572 पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10 (मैट्रिकुलेशन) पास होना चाहिए। जो आवेदक ग्रेजुएट हैं या जिनके पास उच्च योग्यता है, वे आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी, 2026 को 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है।
भाषा
आवेदकों को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
RBI ऑफिस अटेंडेंट सैलरी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट के पद पर सेलेक्ट होने पर 24250 रुपये प्रतिमाह (बेसिक पे) शुरुआती सैलरी मिलेगी।
















