Bank of Baroda में मैनेजर पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 100 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऐसे में कई उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि चयन होने के बाद सैलरी कितनी मिलेगी। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो इस खबर में आगे हम आपको सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 166 पद भरें जाएंगे। इनमें-
- सीनियर मैनेजर- MSME रिलेशनशिप: 113 पोस्ट
- सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 19 पोस्ट
- मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 34 पोस्ट
किस पद पर सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी?
- सीनियर मैनेजर- MSME रिलेशनशिप: 85920- 2680/5 – 99320- 2980/2- 105280 रुपये
- सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 85920- 2680/5- 99320- 2980/2- 105280 रुपये
- मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 64820-2340/1- 67160- 2680/10- 93960 रुपये
क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को करियर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही उम्मीदवार के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवारों को वहां संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस में एप्लीकेशन स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे के सिलेक्शन प्रोसेस के लिए सही समझा जाने वाला कोई और टेस्ट शामिल हो सकता है, जिसके बाद कैंडिडेट्स का ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू होगा।
साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या PI कैंडिडेट की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन का लेवल, क्लैरिटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग इनोवेटिवनेस, एफिशिएंसी का लेवल, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा, पोस्ट के लिए सूटेबिलिटी वगैरह को असेस करने के लिए किया जाएगा।
















