केंद्रीय बजट 2026 से पहले आम लोगों और व्यापारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें लागू कर दी हैं।
नई दरों के मुताबिक, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर असर पड़ेगा। हालांकि आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कॉमर्शियल LPG (19 kg सिलेंडर) की कीमतें – 1 फरवरी 2026
| शहर | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) | बढ़ोतरी (₹) |
| दिल्ली | 1691.5 | 1740.5 | 49 |
| कोलकाता | 1795 | 1844.5 | 49.5 |
| मुंबई | 1642.5 | 1692 | 49.5 |
| चेन्नई | 1849.5 | 1899.5 | 50 |
घरेलू LPG (14.2 kg सिलेंडर) की कीमतें – 1 फरवरी 2026
| शहर / स्थान | कीमत (₹) |
| दिल्ली | 853 |
| मुंबई | 852.5 |
| लखनऊ | 890.5 |
| पटना | 951 |
| कारगिल | 985.5 |
| पुलवामा | 969 |
| बागेश्वर | 890.5 |
पिछले 5 साल में बजट डे पर कितने बढ़े घटे सिलेंडर के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 5 साल में बजट के दिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है। 2022 के बजट के दिन 1 फरवरी को कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 89 रुपये, मुंबई में 91.50 रुपये और चेन्नई में 91 रुपये सस्ता हुआ था।
साल 2023 में बजट के दिन कॉमर्शियल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 2024 में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 18 रुपये तक बढ़े थे।
















