13 जनवरी, मंगलवार को सोने (Gold Price Today) में हल्की तेजी देखी गई है। वहीं चांदी (Silver Price Today) कल की तरह रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। चांदी में प्रति किलो 2,000 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 100 रुपये से ज्यादा का उछाल आया है।
चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड
सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स पर चांदी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसमें 2229 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 2,71,199 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,68,497 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,72,202 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितनी हुई सोने की कीमत?
सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,42,142 रुपये चल रहा है। इसमें 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। हालांकि ये बढ़ोतरी इतनी ज्यादा नहीं है। सोने ने अब तक 1,41,660 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,42,206 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितना हुआ दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹142,380 | ₹271,480 |
| जयपुर | ₹142,440 | ₹271,590 |
| कानपुर | ₹142,500 | ₹271,700 |
| लखनऊ | ₹142,350 | ₹271,350 |
| भोपाल | ₹142,460 | ₹271,570 |
| इंदौर | ₹142,460 | ₹271,570 |
| चंडीगढ़ | ₹142,310 | ₹271,280 |
| रायपुर | ₹142,260 | ₹271,170 |
दी गई टेबल के अनुसार, आज रायपुर में सोना और चांदी सबसे कम दाम पर मिल रहे हैं। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,71,170 रुपये और 10 ग्राम सोने का दाम 1,42,260 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, कानपुर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,42,500 रुपये है। कानपुर में चांदी भी सबसे ऊंची दर पर बिक रही है, जहां 1 किलो चांदी का रेट 2,71,700 रुपये है।
















