• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

Amish Kumari by Amish Kumari
January 1, 2026
in देश
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नए साल की शुरुआत के साथ ही तंबाकू उत्पादों के उपभोक्ताओं और निवेशकों दोनों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। सरकार ने सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का असर सीधे बाजार और जेब पर दिखा है। इस फैसले के बाद जहां सिगरेट पीना महंगा होने वाला है, वहीं शेयर बाजार में तंबाकू कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। खास तौर पर ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स जैसे दिग्गज स्टॉक्स दबाव में आ गए।

READ ALSO

SBI YONO यूजर्स के लिए चेतावनी: ऐप ब्लॉक का फर्जी मैसेज आ रहा, गलती से भी न करें डाउनलोड

रिकॉर्ड स्तर से फिसले सोना-चांदी के दाम: चांदी ₹1.92 लाख तक सस्ती, सोना भी 48 हजार रुपये से ज्यादा

1 जनवरी को ट्रेडिंग के दौरान ITC के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर करीब 378 रुपये पर आ गए, जिससे यह निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में शामिल रहा। वहीं गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में और भी तेज गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 10 प्रतिशत तक फिसल गया। निवेशकों ने सरकार के टैक्स फैसले को देखते हुए तंबाकू सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली की।

एक्साइज ड्यूटी लागू

दरअसल, संसद ने दिसंबर में केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दी थी, जिसके तहत सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर अस्थायी लेवी की जगह स्थायी एक्साइज ड्यूटी लागू की गई है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, 1 फरवरी से सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1000 सिगरेट पर 2050 रुपये से लेकर 8500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी। यह टैक्स 40 प्रतिशत जीएसटी के अलावा होगा।

कीमतों में तेज बढ़ोतरी

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फैसले से 75 से 85 मिमी लंबाई वाली सिगरेटों की कुल लागत में 22 से 28 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का कहना है कि 75 मिमी से लंबी सिगरेटें ITC की कुल बिक्री का करीब 16 प्रतिशत हिस्सा हैं और इन पर प्रति सिगरेट 2 से 3 रुपये तक कीमत बढ़ सकती है। यानी आने वाले दिनों में सिगरेट के दाम साफ तौर पर ऊपर जाते दिखेंगे।

टैक्स बोझ बढ़ाने का मकसद

भारत में फिलहाल सिगरेट पर कुल टैक्स बोझ खुदरा कीमत का करीब 53 प्रतिशत है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सुझाए गए 75 प्रतिशत स्तर से काफी कम है। सरकार का उद्देश्य तंबाकू खपत को हतोत्साहित करना और राजस्व बढ़ाना माना जा रहा है।

ITC के शेयर दबाव में

शेयरों की बात करें तो ITC पिछले पांच दिनों में करीब 6 प्रतिशत और छह महीनों में 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है। वहीं गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद 2025 में अब तक मजबूत तेजी देखी गई थी।

Related Posts

SBI YONO यूजर्स के लिए चेतावनी: ऐप ब्लॉक का फर्जी मैसेज आ रहा, गलती से भी न करें डाउनलोड
देश

SBI YONO यूजर्स के लिए चेतावनी: ऐप ब्लॉक का फर्जी मैसेज आ रहा, गलती से भी न करें डाउनलोड

March 22, 2026
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
देश

रिकॉर्ड स्तर से फिसले सोना-चांदी के दाम: चांदी ₹1.92 लाख तक सस्ती, सोना भी 48 हजार रुपये से ज्यादा

March 22, 2026
BSNL ने लॉन्च किया 330 दिन वाला सस्ता प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉल
देश

BSNL का धमाकेदार ऑफर: 485 रुपये में 72 दिन की वैलिडिटी, रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

March 22, 2026
गैस सप्लाई में रुकावट से आधी क्षमता पर चल रहे यूरिया प्लांट, उत्पादन घटा—जानें कितना है  स्टॉक
देश

गैस सप्लाई में रुकावट से आधी क्षमता पर चल रहे यूरिया प्लांट, उत्पादन घटा—जानें कितना है स्टॉक

March 22, 2026
कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत; तकनीकी खराबी बनी वजह, एक व्यक्ति अब भी लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देश

कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत; तकनीकी खराबी बनी वजह, एक व्यक्ति अब भी लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

March 22, 2026
सरकार ने घरेलू हवाई किरायों की सीमा हटाई, इतने तारीख से लागू होंगे नए नियम
देश

सरकार ने घरेलू हवाई किरायों की सीमा हटाई, इतने तारीख से लागू होंगे नए नियम

March 22, 2026
Next Post
रेल मंत्री ने किया ऐलान, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

रेल मंत्री ने किया ऐलान, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ग्राहकों को झटका! 2 दिसंबर से पहले Vi ने महंगा कर दिया 84 दिन का वैलेडिटी वाला रिचार्ज प्लान

ग्राहकों को झटका! 2 दिसंबर से पहले Vi ने महंगा कर दिया 84 दिन का वैलेडिटी वाला रिचार्ज प्लान

November 26, 2025
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर; जल्दी करा लें ई-केवाईसी जुड़े काम, बरना नहीं मिलेगी अगली क़िस्त..

आज जारी होगी ‘महतारी वंदन योजना’ की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री इस जिले से करेंगे राशि ट्रांसफर, 641.34 करोड़ रुपये होंगे लाभार्थियों के खातों में

January 30, 2026
CG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज

CG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज

August 3, 2025
अगले हफ्ते मिलेगा पैसा लगाने का मौका, Tata Capital और LG Electronics सहित समेत इन कंपनियां होंगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते मिलेगा पैसा लगाने का मौका, Tata Capital और LG Electronics सहित समेत इन कंपनियां होंगी लिस्टिंग

October 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
  • गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
  • अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR