टैरिफ विवाद पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट के संभावित फ़ैसले को बताया ‘नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर वैश्विक व्यापार नीति को लेकर सुर्खियों में हैं.इस बार राष्ट्रपति ट्रंप सीधे अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट से टकराते हुए दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, हाल ही में भारत सहित कई देशों पर टैरिफ दरें बढ़ाने के बाद अब ट्रंप इस मुद्दे पर देश के सर्वोच्च न्यायालय के संभावित रुख से नाराज हैं.ट्रंप का कहना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट उनकी टैरिफ लगाने की शक्तियों को सीमित करता है, तो इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा.ट्रंप ने आरोप लगाया कि देश विदेशी व्यापार से जुड़े संवेदनशील फैसलों का इंतज़ार कर रहा है और कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति की आर्थिक व व्यापारिक शक्तियों पर लगाम लगाने से “अमेरिका की मजबूती कमज़ोर” हो सकती है.टैरिफ नीति को लेकर ट्रंप सरकार और न्यायालय के बीच बढ़ते इस तनाव ने वॉशिंगटन की राजनीतिक हलचलें और तेज़ कर दी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है, क्योंकि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अमेरिकी उद्योगों और विदेशी संबंधों—तीनों पर व्यापक असर डालता है.
खबर का अपडेट जारी है…















