• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, February 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

तमनार वन परिक्षेत्र में सख्त कार्रवाई, अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

Amish Kumari by Amish Kumari
February 14, 2026
in रायगढ़
तमनार वन परिक्षेत्र में सख्त कार्रवाई, अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 13 फरवरी 2026/ रायगढ़ वनमंडल अंतर्गत तमनार वन परिक्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पहला प्रकरण ग्राम मड़ियाकछार का है, जहां आरोपी सुना राम द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण के उद्देश्य से बहुमूल्य प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई एवं सफाई की जा रही थी। ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने पर तमनार वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। समझाइश के बावजूद आरोपी द्वारा गतिविधि नहीं रोके जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार 12 फरवरी 2026 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरा प्रकरण छिरवानी परिसर के कक्ष क्रमांक 771 आरक्षित वन क्षेत्र का है, जहां जेसीबी मशीन का उपयोग कर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा में अवैध लकड़ी तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन जब्त की। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 एवं 63, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 तथा जैव विविधता अधिनियम 2002 की धारा 7 एवं 55 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई वनमंडलाधिकारी अरविंद पी.एम. के निर्देशन, उप वनमंडलाधिकारी आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी श्री विक्रांत कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्रवाई में प्रशिक्षु आरएफओ नरेंद्र चौधरी, परिक्षेत्र सहायक जैतराम नाग, विनोद तिग्गा, परिसर रक्षक सुनील कुमार, अनिल कुमार, आशीष सिडार, विजय धु्रव, अनुज टोप्पो, गोपी राठिया, सन्यासी सिदार सहित तमनार रेंज के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

READ ALSO

ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल, टी.एस. सिंह देव गुट के कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पद, नेतृत्व पर भेदभाव का आरोप

Related Posts

ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल, टी.एस. सिंह देव गुट के कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पद, नेतृत्व पर भेदभाव का आरोप

February 14, 2026
रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार,  एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

February 13, 2026
नगर निगम रायगढ़ के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण
रायगढ़

नगर निगम रायगढ़ के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण

February 13, 2026
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त
रायगढ़

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

February 12, 2026
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: नशे के सौदागरों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सीधा प्रहार, लैलूंगा और कोतवाली में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ पत्थलगांव के दो बदमाशों को दबोचा

Next Post
दम तोड़ते माओवाद के बीच बड़ी कार्रवाई: सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोलाबारूद किया जब्त

दम तोड़ते माओवाद के बीच बड़ी कार्रवाई: सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोलाबारूद किया जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 03 अगस्त को

July 30, 2025
सोनाक्षी सिन्हा की ‘Nikita Roy’ ओटीटी रिलीज: जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे यह हॉरर मिस्ट्री

सोनाक्षी सिन्हा की ‘Nikita Roy’ ओटीटी रिलीज: जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे यह हॉरर मिस्ट्री

January 12, 2026

अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरी समझना हुआ आसान

July 30, 2025
BJP नेता की दर्दनाक हत्या कोरबा में सिर-गर्दन पर गंभीर चोट, 3 आरोपी कार से भागे

BJP नेता की दर्दनाक हत्या कोरबा में सिर-गर्दन पर गंभीर चोट, 3 आरोपी कार से भागे

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • क्या हर ₹1000 के UPI ट्रांसफर पर लगेगा चार्ज? जानिए RBI और NPCI का पूरा नियम
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम सूचना: दफ्तर में रील बनाना पड़ सकता है महंगा, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
  • स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा घटना, रनवे छूने के बाद दोबारा उड़ी फ्लाइट, अचानक ऊपर जाने से यात्रियों में मचा हड़कंप
  • दम तोड़ते माओवाद के बीच बड़ी कार्रवाई: सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोलाबारूद किया जब्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR