• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, March 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, चार कारखानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, श्रम न्यायालय ने लगाया लाखों रुपए का अर्थदण्ड

Amish Kumari by Amish Kumari
March 12, 2026
in रायगढ़
कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, चार कारखानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, श्रम न्यायालय ने लगाया लाखों रुपए का अर्थदण्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 12 मार्च 2026/ जिले में औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रायगढ़ के उप संचालक राहुल पटेल द्वारा जिले में स्थापित विभिन्न कारखानों में घटित दुर्घटनाओं के पश्चात निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाए गए उल्लंघनों के संबंध में संबंधित कारखानों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय रायगढ़ में दायर किए गए थे, जिनका माह फरवरी 2026 में निराकरण किया गया है। जिसमें न्यायालय ने दोषी पाए गए संचालकों पर लाखों रुपए का अर्थदण्ड लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम एवं पोस्ट सराईपाली, जिला रायगढ़ स्थित मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल प्रा.लि. में निरीक्षण के दौरान कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 7ए (2) (ए) एवं धारा 41 सहपठित नियम 73 (1) के उल्लंघन पाए गए थे। इस प्रकरण में अधिभोगी एवं कारखाना प्रबंधक श्री प्रकाश बेहरा के विरुद्ध दायर मामले में श्रम न्यायालय रायगढ़ ने उन्हें 2 लाख 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। इसी प्रकार ग्राम पाली (मेन रोड) जिला रायगढ़ स्थित मेसर्स अग्रोहा स्टील एण्ड पावर प्रा.लि. में निरीक्षण के दौरान कई सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया था। कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 7ए (2) (ए), धारा 7ए (2) (सी), धारा 41 सहपठित नियम 73 (1), धारा 6 (1) एवं 7 सहपठित नियम 3ए के उपनियम 3 तथा धारा 32 (1) (ग) के उल्लंघन के मामले में अधिभोगी श्री उत्तम कुमार अग्रवाल तथा कारखाना प्रबंधक श्री वीर विक्रम सिंह के विरुद्ध दायर प्रकरण में श्रम न्यायालय ने दोनों को अलग-अलग 4-4 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। इसके अलावा विकासखण्ड फरसाबहार, जिला जशपुर, ग्राम-उपरकछार स्थित मेसर्स विष्णु ब्रिक्स इंडस्ट्रीज में भी निरीक्षण के दौरान कारखाना अधिनियम 1948 के कई प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया था। इस मामले में अधिभोगी एवं कारखाना प्रबंधक श्री विष्णु प्रसाद के विरुद्ध धारा 6 (1) एवं 7 सहपठित नियम 4 एवं 3ए के उपनियम 1 एवं 3, धारा 41 सहपठित नियम 73 (1) तथा धारा 7ए (2) (ए) के उल्लंघन के लिए श्रम न्यायालय रायगढ़ ने उन्हें 3 लाख 50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। वहीं भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम 1996 तथा छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार नियम 2008 के उल्लंघन के एक अन्य मामले में भी कार्रवाई की गई।

READ ALSO

प्लास्टिक रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की आशंका

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

ग्राम कोटमार, जिला रायगढ़ स्थित मेसर्स इंड सिनर्जी लिमिटेड के संचालक श्री नेत्रानंद थतोई तथा ए.जी. कंस्ट्रक्शन के संचालक श्री अदालत गिरी के विरुद्ध नियम 42 (7), नियम 42 (5), नियम 54 एवं नियम 178 के उल्लंघन पाए जाने पर श्रम न्यायालय रायगढ़ ने दोनों को क्रमशः 8-8 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रायगढ़ के उप संचालक ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी आगे कारखानों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

प्लास्टिक रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की आशंका
रायगढ़

प्लास्टिक रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की आशंका

March 12, 2026
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार

March 11, 2026
सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण के संबंध में विधायक ओपी ने लिखा मंत्री सुखवंत को पत्र
रायगढ़

सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण के संबंध में विधायक ओपी ने लिखा मंत्री सुखवंत को पत्र

March 11, 2026
नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार, शादी घर में पडोसी युवक ने बालिका को जबरन कमरे में ले जाकर की छेड़खानी
रायगढ़

नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार, शादी घर में पडोसी युवक ने बालिका को जबरन कमरे में ले जाकर की छेड़खानी

March 11, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 5 आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 5 आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद

March 10, 2026
Next Post
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

पीलिया से पाना चाहते है छुटकारा तो बस पी ले यह एक जूस, देखे इस नुस्खे के और भी फायदे!

पीलिया से पाना चाहते है छुटकारा तो बस पी ले यह एक जूस, देखे इस नुस्खे के और भी फायदे!

October 4, 2025
महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

August 12, 2025
अगले हफ्ते लॉन्च हो रही है 10 कंपनियों के IPO, फटाफट चेक करें डेट और प्राइस बैंड..

इस दिन खुलेगा Rachit Prints IPO, जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स…

August 26, 2025
पिकरीपाली गांव से दीप्ति जांगडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की

पिकरीपाली गांव से दीप्ति जांगडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की

August 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • चलती बस में लगी भीषण आग! रायपुर आ रही लग्जरी बस धू-धू कर जली, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, इतने लोग थे सवार
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा में बड़ा सियासी बवाल: रसोई गैस की किल्लत पर हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित
  • छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने सख्त कानून,पेपर लीक करने वालों पर 1 करोड़ तक जुर्माना
  • CSVTU का नया फैसला, अब ऑनलाइन कोर्स से भी मिलेंगे क्रेडिट, देश के किसी भी प्लेटफॉर्म से पढ़ाई संभव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR