• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के संकेत; पढ़े आज का राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
February 18, 2026
in राशिफल
मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज, बुधवार 18 फरवरी है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में है। आज का दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही चंद्र राशि में संचरण कर रहे है। जिसके कारण कई राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। उनका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आय में इजाफा और धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा।

​मेष (Aries)

​आज का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहतर रहने वाला है, उन्हें अपने प्यार को इजहार करने का एक अच्छा मौका मिलेगा और उनके लिए वह कुछ गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने कामों पर भी फोकस बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इस चक्कर में आपका ध्यान काम से हट सकता है, जिससे आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

READ ALSO

आज का दिन किसके लिए रहेगा शानदार, किसे रखनी होगी सावधानी; जाने 12 राशियों का हाल।

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी; रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, मान-सम्मान और मजबूती

​वृष (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी काम को पूरे साहस से करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े और परफ्यूम आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों से बेवजह के क्रोध करेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय थोड़ा समझदारी दिखाते हुए लेना होगा।

​मिथुन (Gemini)

​आज का दिन आपकी लिए कशमकश भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। पद- प्रतिष्ठा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी माताजी से भी यदि किसी काम को सलाह को लेकर सलाह लेनी पड़े, तो समझदारी दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

​कर्क (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही दिखाएंगे, तो बाद में वह उनके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

​सिंह (Leo)

​आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग आदि भी करा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में लगे रहेंगे और अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको धन संबंधित समस्याओं पर भी खास ध्यान देना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। किसी काम को लेकर आप दूसरों पर डिपेंड ना रहे हैं, क्योंकि आपका वह काम समय से पूरा नहीं होगा।

​कन्या (Virgo)

​आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आपका मन काम करने में थोड़ा कम लगेगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों का प्रेम और स्नेह बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

​तुला (Libra)

​आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको कुछ अपने विरोधियों को भी धूल चटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, क्योंकि आप चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप किसी भी मामले मे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और किसी बात को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

​वृश्चिक (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी दोस्ती और गहरी होगी। यदि आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही थी, तो उसमें आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके चारों ओर का माहौल तो खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपके कुछ गिले शिकवे भी दूर होंगे।

​धनु (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके मिलने में भी आपको आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर भी जाने की योजना बना सकते हैं।

​मकर (Capricorn)

​आज आपकी आय तो सीमित होगी, लेकिन खर्चों की अधिकता हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करके चलना होगा। किसी शारीरिक समस्या को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है। आपकी किसी काम को लेकर लापरवाही अधिक रहेगी। भाई व बहनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप काम से काम ही मतलब रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

​कुंभ (Aquarius)

​आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका बाद में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

​मीन (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, क्योंकि आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होती दिख रही है। कोई सरकारी काम यदि आपका अधूरा चल रहा था, तो आपको उसे भी पूरा करने के बारे में भी सोचना होगा। आपका लेनदेन से संबंधित मामला आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।

Related Posts

आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज का दिन किसके लिए रहेगा शानदार, किसे रखनी होगी सावधानी; जाने 12 राशियों का हाल।

February 17, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी; रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, मान-सम्मान और मजबूती

February 14, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक धन लाभ के प्रबल योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल

February 12, 2026
आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!
राशिफल

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, नौकरी और आय में होगा इजाफा; पढ़े आज का राशिफल

February 10, 2026
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं बेहतर ऑफर, करियर में आएगा बड़ा मौका; पढ़े आज का राशिफल।

February 8, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन चार राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, आज मिल सकती हैं शुभ संकेत ; पढ़ें आज का राशिफल ।

February 6, 2026
Next Post
खाली पेट इन फलों का सेवन पड़ सकता है भारी, एसिडिटी से लेकर पेट दर्द तक बढ़ सकता है खतरा

खाली पेट इन फलों का सेवन पड़ सकता है भारी, एसिडिटी से लेकर पेट दर्द तक बढ़ सकता है खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! NPS से UPS में स्विच करने के लिए बचे हैं सिर्फ इतने दिन, जानें लास्ट डेट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! NPS से UPS में स्विच करने के लिए बचे हैं सिर्फ इतने दिन, जानें लास्ट डेट

November 27, 2025
छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला घटना; सूटकेस में मिला पति का शव, पत्नी ने की हत्या और हो गई फरार

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला घटना; सूटकेस में मिला पति का शव, पत्नी ने की हत्या और हो गई फरार

November 10, 2025

मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता, चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द

July 31, 2025
जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ

जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ

October 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु से दहशत, आईईडी की आशंका के बाद ट्रैफिक बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • खाली पेट इन फलों का सेवन पड़ सकता है भारी, एसिडिटी से लेकर पेट दर्द तक बढ़ सकता है खतरा
  • इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के संकेत; पढ़े आज का राशिफल।
  • मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR