• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

इस दिन से पूरी तरह से लागू होगा New Labour Code! मसौदा जल्द प्री-पब्लिश करेगी सरकार

Amish Kumari by Amish Kumari
December 4, 2025
in अन्य
इस दिन से पूरी तरह से लागू होगा New Labour Code! मसौदा जल्द प्री-पब्लिश करेगी सरकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

केंद्र सरकार ने नए लेबर कोड का ऐलान कर दिया है। अब सरकार चार नई श्रम संहिताओं (कानून) को अगले वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी कर रही है। इन संहिताओं के नियम तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

READ ALSO

1 या 2 अप्रैल? जानिए चैत्र पूर्णिमा की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन-से योगासन करें? जानिए सही समय और आसान तरीका

 

नए नियमों में लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। 

श्रम सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम श्रम संहिताएं अगले साल एक अप्रैल से पूरी तरह से लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चार नए लेबर कोड के ड्राफ्ट रूल्स बहुत जल्द प्री-पब्लिश कर दिए जाएंगे। इसके बाद 5 दिन तक कोई भी सुझाव दे सकेगा और फिर फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मंसुख मांडविया का कहना है कि अगले फाइनेंशियल ईयर (अप्रैल 2026) से ये कोड पूरी तरह लागू हो जाएंगे।

 

 

चारों कोड 21 नवंबर को नोटिफाई हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेबर कॉनकरेंट सब्जेक्ट है, इसलिए स्टेट्स को भी अपने यहां नोटिफाई करना होगा। स्थानीय जरूरत के हिसाब से नियमों में बदलाव किया जा सकता है। किसी कानून को लागू करने के लिए, सरकार को उसके तहत नियमों को अधिसूचित करना जरूरी है। इससे पहले केंद्र और राज्य सरकारों को जनता की प्रतिक्रिया के लिए नियमों के मसौदे को प्रकाशित करने से पहले सार्वजनिक करना जरूरी है।

 

मसौदा नियम जल्द होंगे जारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सीआईआई इंडियाएज 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि चार श्रम संहिताओं के तहत मसौदा नियम प्रकाशित किए जाने से पहले जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार और राज्यों ने नियमों के मसौदे को पहले ही सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन वह काफी समय पहले की बात है। अब मसौदे को वर्तमान समय के अनुरूप बनाने की जरुरत है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, नियमों के मसौदे को प्रकाशित करने से पहले, सरकार अधिसूचना के लिए उन्हें अंतिम रूप देने से पहले जनता की टिप्पणियों को लेकर 45 दिन का समय देगी। अधिकारी ने यह भी बताया कि सरकार का मकसद नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी एक अप्रैल से इन चारों संहिताओं के क्रियान्वयन के लिए नियम लागू करने का है।

चार लेबर कोड्स कौन से हैं

कोड ऑन वेजेस 2019

2. इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020

3. कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020

4. ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड 2020

कर्मचारियों के लिए 8 घंटे का होगा वर्किंग डे

मंत्री ने सम्मेलन में एक सत्र के दौरान प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि नई संहिताओं के तहत एक कर्मचारी के लिए कार्य घंटे अभी भी आठ घंटे प्रतिदिन है। इस प्रमुख श्रम सुधार में 29 मौजूदा श्रम कानूनों को सुसंगत बनाते हुए उन्हें इसमें एकीकृत किया गया है। मांडविया ने कहा कि नई रूपरेखा कर्मचारी को ‘ओवरटाइम’ का विकल्प प्रदान करती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय चलन है

Related Posts

1 या 2 अप्रैल? जानिए चैत्र पूर्णिमा की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
अन्य

1 या 2 अप्रैल? जानिए चैत्र पूर्णिमा की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

March 30, 2026
शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन-से योगासन करें? जानिए सही समय और आसान तरीका
अन्य

शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन-से योगासन करें? जानिए सही समय और आसान तरीका

March 30, 2026
किन लोगों के लिए नारियल पानी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पीने से पहले जरूरी सावधानियां
अन्य

किन लोगों के लिए नारियल पानी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पीने से पहले जरूरी सावधानियां

March 29, 2026
पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद
अन्य

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

March 28, 2026
सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत
अन्य

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026
“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”
अन्य

“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”

March 26, 2026
Next Post
अब घर बैठे कर सकेंगे पासपोर्ट वेरिफिकेशन; DigiLocker में आया नया फीचर, जानें कैसे करें यूज

अब घर बैठे कर सकेंगे पासपोर्ट वेरिफिकेशन; DigiLocker में आया नया फीचर, जानें कैसे करें यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

September 5, 2025
कलेक्टर ने ली आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने ली आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक

August 2, 2025
NHM कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कार्रवाई आज शाम तक हो जाएगी शुरू, आदेश जारी…

NHM कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कार्रवाई आज शाम तक हो जाएगी शुरू, आदेश जारी…

September 2, 2025
12 जनवरी से बदले ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम, IRCTC आधार यूजर्स को मिली बड़ी राहत; जानिए क्या हुआ बदलाव?

12 जनवरी से बदले ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम, IRCTC आधार यूजर्स को मिली बड़ी राहत; जानिए क्या हुआ बदलाव?

January 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इनकम टैक्स से बैंकिंग और रेलवे तक: 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
  • रेप पीड़िता को केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों पर अपराध दर्ज
  • मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा, रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद
  • रेलवे में 2800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अधिकतम आयु और योग्यता
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR