बजट पेश करने की तारीख को लेकर चल रही कन्फ्यूजन अब खत्म हो गई है। आम बजट की सही तारीख सामने आ चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि संसद का बजट सत्र (Union Budget 2026) 28 जनवरी से शुरू होगा। यह सत्र साल 2026 की पहली संसदीय बैठक होगी। रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की सरकार की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
कब पेश होगा 2026 का आम बजट?
2026 का यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश( Union Budget for 2026 is slated to be presented on February 1) किया जाना है। इस दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज थे कि क्या इस दिन बजट पेश होगा। लेकिन अब कन्फ्यूज दूर हो गई है। देश का आम बजट 1 फरवरी 2026 को ही पेश किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से साझा किए गए शेड्यूल के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, इसके बाद संसद 9 मार्च से दोबारा कामकाज शुरू करेगी।
परंपरा के अनुसार बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के भाषण से होगी। पहले की तरह यह सत्र भी दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, ताकि स्टैंडिंग कमेटियों को अनुदान मांगों की समीक्षा का समय मिल सके। इस दौरान कई अहम विधायी प्रस्ताव पेश किए जाने और उन पर चर्चा होने की संभावना है।
















