लगातार सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार सुबह 10 बजे Mcx में 10 ग्राम सोना (Gold Price Today) 1400 रूपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी (Silver Price Today) में करीब 1100 रूपए प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
कितना है सोने का भाव ( Gold Price Today )
MCX के मुताबिक, सोमवार सुबह 10. 30 बजे के करीब सोना 122,740 पर कारोबार कर रहा था, इसमें 1400 रूपए से ज्यादा की उछाल है। अभी तक सोना 122,605 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
चांदी की कीमत कितनी है (Silver Price Today)
सोमवार सुबह 10. 30 बजे के करीब चांदी की कीमत 152,971 रुपये चल रही है। इसमें खुलने के का साथ 1180 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। 152,415 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 153,914 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में सोने का रेट क्या है?
उपर दर्शाए गए टेबल के अनुसार बिहार के पटना में आज सोने का भाव सबसे कम है, पटना में 10ग्राम सोने की कीमत 123, 090 रूपए है वहीं बात करें अगर चांदी की तो 1किलो चांदी की कीमत पटना में 153,550 रुपये है।
आज 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम कैसे अनुमानित किए जाते हैं?
22 कैरेट सोना = 24 कैरेट कीमत × 91.6% 18 कैरेट सोना = 24 कैरेट कीमत × 75% 22 कैरेट सोना = 24 कैरेट कीमत × 91.6%
| शहर | सोने का भाव (₹) | चांदी की कीमत (₹) |
|---|---|---|
| पटना | ₹123,090 | ₹153,550 |
| जयपुर | ₹123,140 | ₹153,620 |
| कानपुर | ₹123,200 | ₹153,740 |
| लखनऊ | ₹123,200 | ₹153,740 |
| भोपाल | ₹123,300 | ₹153,860 |
| इंदौर | ₹123,300 | ₹153,860 |
| चंडीगढ़ | ₹123,170 | ₹153,700 |
| रायपुर | ₹123,120 | ₹153,630 |
















