फिल्म और सीरीज लवर्स के लिए यह हफ्ता बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 17 से 23 नवंबर के बीच तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देश और दुनिया की कई जबरदस्त हिट फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और डॉक्यूमेंट्री तक, ओटीटी की दुनिया में इस हफ्ते फुल ऑन एंटरटेनमेंट का धमाल मचने वाला है।
यहाँ देखिए इस हफ्ते (17 से 23 नवंबर) रिलीज होने वाली कुछ प्रमुख ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट:
क्र.सं. फिल्म/सीरीज का नाम प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
1. लैंडमैन सीजन 2 Jio Hotstar 17 नवंबर
2. अ मैन ऑन द इनसाइड – सीजन 2 Netflix 20 नवंबर
3. डाइनिंग विद द कपूर्स Netflix 21 नवंबर
4. होमबाउंड Netflix 21 नवंबर
5. वन शॉट विद एड शीरन Netflix 21 नवंबर
6. द बंगाल फाइल्स Zee5 21 नवंबर
7. द फैमिली मैन सीजन 3 Prime Video 21 नवंबर
8. जिद्दी इश्क Jio Hotstar 21 नवंबर
9. द डेथ ऑफ बनी। मुर्नो
प्रमुख रिलीज जो इस हफ्ते मचाएंगी धमाल
1. द फैमिली मैन सीजन 3 (Prime Video)
मनोज बाजपेयी स्टारर हिट सीरीज का फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। श्रीकांत तिवारी अपनी फैमिली के साथ 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर लौट रहे हैं। इस बार मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के साथ निम्रत कौर और जयदीप अहलावत समेत कई नए स्टार्स भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- भावुक हुआ ‘बिग बॉस 19’ हाउस: फैमिली वीक में सबसे पहले कुनिका के बेटे और अशनूर के पिता की एंट्री
2. द बंगाल फाइल्स (Zee5)
विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रायलॉजी’ की यह तीसरी फिल्म थिएटर्स में प्यार कमाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म बंगाल की पॉलिटिक्स और पार्टीशन के बारे में जानकारी देगी और 21 नवंबर को रिलीज होगी।
3. डाइनिंग विद द कपूर्स (Netflix)
कपूर खानदान की लिगेसी और दिलचस्प किस्सों का खुलासा करने वाली यह अनस्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट्री 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें कपूर परिवार की 4 पीढ़ियों को एक छत के नीचे देखने का मौका मिलेगा।
4. होमबाउंड (Netflix)
ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की यह फिल्म उत्तर भारत के दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस अफसर बनने के अपने रास्ते में कई मुश्किलों का सामना करते हैं। यह फिल्म 21 नवंबर से स्ट्रीम होगी।
5. लैंडमैन सीजन 2 (Jio Hotstar)
पहले सीजन की जबरदस्त सक्सेस के बाद, यह सीरीज 17 नवंबर को ओटीटी पर दस्तक देगी। इसमें बिली बॉब थॉर्नटन और डेमी मूर जैसे बड़े हॉलीवुड स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
















