• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कल से बदल जाएंगे ये दस बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर

Amish Kumari by Amish Kumari
December 31, 2025
in देश
कल से बदल जाएंगे ये दस बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नया साल सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलता, बल्कि आपकी जेब, सैलरी, बैंकिंग और सरकारी फायदे भी बदल देता है. 2026 आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और 1 जनवरी 2026 की सुबह आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है. कहीं सैलरी बढ़ने की उम्मीद है तो कहीं एक डॉक्यूमेंट न होने पर पैसा अटक सकता है. किसान हों या नौकरीपेशा लोग, लोन लेने वाले हों या डिजिटल यूजर, ये बदलाव हर किसी को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे.

 

READ ALSO

2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे

अगर आपने समय रहते तैयारी नहीं की तो बाद में जुर्माना, दिक्कत और देरी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि 31 दिसंबर की रात से पहले आपको पता हो कि 1 जनवरी से क्या -क्या बदलने वाला है. आइए जानते हैं…

पैन और आधार लिंक नहीं किया तो अटक सकता है सारा काम

1 जनवरी 2026 से सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों को हो सकती है जिन्होंने अभी तक पैन और आधार को लिंक (PAN-Aadhaar Link) नहीं किया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 आखिरी तारीख है. अगर इस तारीख तक लिंक नहीं हुआ तो आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव माना जाएगा. इसका मतलब यह है कि आप टैक्स फाइल नहीं कर पाएंगे, रिफंड अटक सकता है, बैंक से जुड़ा काम रुक सकता है और सरकारी योजनाओं का फायदा भी नहीं मिलेगा. बाद में लिंक कराने पर 1000 रुपये का जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

 

 

नया इनकम टैक्स फॉर्म, अब हर खर्च पर रहेगी नजर

जनवरी 2026 में नया इनकम टैक्स फॉर्म आने की उम्मीद है. इस फॉर्म में बैंक ट्रांजैक्शन और खर्च की ज्यादा जानकारी देनी होगी. इससे टैक्स फाइल करना आसान होगा लेकिन गलती की गुंजाइश कम हो जाएगी. यानी अब सही जानकारी देना और भी जरूरी हो जाएगा. जिन लोगों की इनकम और खर्च मैच नहीं होंगे, उन पर सवाल उठ सकते हैं.

 

 

नए साल में आने वाला है नया इनकम टैक्स कानून

नए साल के साथ टैक्स सिस्टम में एक बड़ा बदलाव भी तय माना जा रहा है. सरकार पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को हटाकर नया कानून लाने की तैयारी में है. यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है. इसका मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाना और कोर्ट के मामलों को कम करना है. इसलिए 31 दिसंबर टैक्स प्लानिंग के लिहाज से बहुत अहम माने जा रहे हैं

8वें वेतन आयोग से बढ़ सकती है सैलरी और पेंशन

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के लिए 2026 बेहद खास साल है. केंद्र सरकार पहले ही 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे चुकी है और उम्मीद है कि 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है. इससे करीब 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. सैलरी बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी जो 2.15 से 3.0 के बीच हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो बेसिक सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है. सैलरी के साथ DA, HRA और पेंशन भी बढ़ेगी.

 

 

पीएम किसान के लिए Farmer ID बनवाना जरूरी

अगर आप या आपके परिवार में कोई पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेता है तो यह खबर बहुत जरूरी है. जनवरी 2026 से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में Farmer ID अनिवार्य की जा रही है. यह Farmer ID जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी होगी और किसान की पूरी डिजिटल जानकारी इसमें होगी. अगर Farmer ID नहीं बनी तो 6000 रुपये सालाना की किस्त रुक सकती है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि जिन राज्यों में यह सिस्टम पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, वहां पुराने लाभार्थियों को अभी राहत मिलेगी.

 

 

क्रेडिट स्कोर अब हर हफ्ते होगा अपडेट

लोन और क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों के लिए बड़ा बदलाव आ रहा है. अभी तक क्रेडिट स्कोर महीने में एक बार अपडेट होता था, लेकिन 2026 से यह हर 7 दिन में अपडेट होगा. अगर आपने समय पर EMI भरी है तो उसका फायदा जल्दी दिखेगा. लेकिन अगर एक दिन की भी देरी हुई तो स्कोर पर असर तुरंत पड़ेगा. इससे लोन अप्रूवल और ब्याज दर पर सीधा असर होगा.

बैंक और एफडी दरों में हो सकता है बदलाव

SBI, HDFC और PNB जैसे बड़े बैंक ब्याज दरों को लेकर नए फैसले ले सकते हैं. नई FD दरें और लोन की ब्याज दरों में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिन लोगों ने निवेश या लोन लेने की योजना बनाई है, उनके लिए जनवरी अहम रहने वाला है.

 

LPG और गैस सिलेंडर के बदल सकते हैं दाम

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम रिवाइज होते हैं. 1 जनवरी 2026 को घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट जारी होंगे. अनुमान है कि कीमतों में 30 से 40 रुपये तक की राहत मिल सकती है. इसका सीधा असर आपकी रसोई और बजट पर पड़ेगा.

 

WhatsApp और Telegram यूजर्स के लिए सख्ती

डिजिटल यूजर्स के लिए भी नया नियम आने वाला है. सरकार मैसेजिंग ऐप्स पर फर्जी अकाउंट और फ्रॉड रोकने के लिए सख्ती बढ़ा रही है. नए नियम के मुताबिक फोन नंबर कम से कम 90 दिन एक्टिव होना जरूरी होगा. इसके अलावा वेब वर्जन हर 6 महीने में ऑटो लॉगआउट हो सकता है. इसका मकसद साइबर फ्रॉड रोकना है.

 

पेट्रोल डीजल और हवाई सफर पर असर

1 जनवरी को एविएशन फ्यूल की कीमतें भी बदली जाएंगी. अगर कच्चे तेल के दाम कम रहे तो हवाई टिकट सस्ते हो सकते हैं. वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतों पर भी नजर बनी रहेगी.

 

1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव करोड़ों लोगों की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. कोई सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहा है तो किसी को डर है कि कहीं पैसा न अटक जाए. इसलिए जरूरी है कि 31 दिसंबर से पहले पैन आधार लिंक कर लें, बैंक और टैक्स से जुड़े काम निपटा लें और नए नियमों के लिए खुद को तैयार रखें. नया साल तभी आपको सही मायने में खुशियां देगा जब आप इन बदलावों के लिए पहले से तैयार होंगे

Related Posts

अब सिर्फ फोटो और QR से होंगे सारे काम – जानिए क्या बदलने वाला है
देश

2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

February 4, 2026
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे
देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे

February 4, 2026
DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी, सभी विमान सुरक्षित पाए गए
देश

DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी, सभी विमान सुरक्षित पाए गए

February 4, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान
देश

8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी की प्रक्रिया हुई शुरू

February 4, 2026
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! नौकरी बदलते ही अब आटोमेटिक ट्रांसफर होगा PF का पैसा, यहां जानें तरीका
देश

प्राइवेट नौकरी करने वालों को लग सकता है बड़ा झटका,पीएफ की ब्याज दरों में कटौती की आशंका;जानिए क्या है ताज़ा अपडेट और कितना पड़ेगा असर?

February 4, 2026
ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत
देश

ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत

February 4, 2026
Next Post
दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह — मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह — मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री  साय का विशेष जोर

अधिकारी, कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साय

August 5, 2025
भारत का पहला निर्जी ऑर्बिटल Vikram-1 लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम?

भारत का पहला निर्जी ऑर्बिटल Vikram-1 लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम?

November 27, 2025

वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

July 28, 2025
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

December 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
  • मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR