• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, February 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला..

Amish Kumari by Amish Kumari
September 19, 2025
in खेल
आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

एशिया कप 2025 में 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच मुकाबला होने वाला है. अब तक खेले गए 2 मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है. पहले मैच में भारत ने यूएई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. अब भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है. ये मैच महज औपचारिकता के तौर पर खेला जाना है.

READ ALSO

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

BCCI का बड़ा फैसला:T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की परिवार संग सुविधा को किया खारिज

कैसा है अबू धाबी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला 8 बजे रात से शुरू होगा. मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा. अबू धाबी की सरजमीं पर टी-20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है. इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं. बता दें कि इस मैदान पर भारत ने केवल 1 ही टी-20 मैच खेला है. ये मुकाबला भारत ने टी-20 विश्व कप 2021 में खेला था. इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 144 रनों पर सिमट गई थी. भारत ने 66 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था. वहीं ओमान की टीम का अबू धाबी के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 13 मैच यहां पर खेले हैं और उसमें वह 6 को जहां जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

भारतीय टीम के लिए स्पेशल बनेगा ये मैच

भारतीय टीम के लिए ओमान के खिलाफ होने वाला मुकाबला खास बनेग. दरअसल भारतीय टीम ओमान के खिलाफ अपना 250वां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. भारत ने अब तक 249 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 166 मैच जीते हैं, जबकि 71 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.

इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम ओमान के खिलाफ ये मुकाबला औपचारिकता के तौर पर खेलने के लिए उतरेगी. ऐस में भारतीय टीम की ओर से प्लेइंग 11 में तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में 3 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जो अब तक एशिया कप 2025 में बेंच पर बैठे रहे हैं. ओमान के खिलाफ रिंकू सिंह, हर्षित राणा और आकाशदीप को मौका मिलने की उम्मीद है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है.

एशिया कप 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ओमान की टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, आर्यन बिष्ट, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

February 15, 2026
BCCI का बड़ा फैसला:T20 वर्ल्ड कप में  खिलाड़ियों की परिवार संग सुविधा को किया खारिज
खेल

BCCI का बड़ा फैसला:T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की परिवार संग सुविधा को किया खारिज

February 10, 2026
आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार
खेल

आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार

February 9, 2026
भारतीय टीम की जीत बनी ऐतिहासिक, टूटा साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड,यूएसए को 29 रन से हराया
खेल

भारतीय टीम की जीत बनी ऐतिहासिक, टूटा साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड,यूएसए को 29 रन से हराया

February 7, 2026
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब
खेल

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब

February 6, 2026
इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच
खेल

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

February 3, 2026
Next Post
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! 15 अक्टूबर से बढ़ जाएगी आपकी सैलरी, 58% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता..

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! 15 अक्टूबर से बढ़ जाएगी आपकी सैलरी, 58% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

AC का कंप्रेसर फटने से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत…

AC का कंप्रेसर फटने से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत…

September 8, 2025
जानिए कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? कल लगेगा आधिकारिक मुहर

जानिए कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? कल लगेगा आधिकारिक मुहर

November 18, 2025
राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित

August 6, 2025
आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025

आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025

October 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • (no title)
  • गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद
  • कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़े गए
  • समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR