म्यूचुअल फंड के जरिए निवेशक कई तरह की स्कीमों में पैसा लगा सकते हैं, जो अलग-अलग स्तर पर रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। म्यूचुअल फंड को आमतौर पर तीन प्रमुख श्रेणियों—लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड—में विभाजित किया जाता है।
आज हम खास तौर पर स्मॉल कैप फंड पर नजर डालेंगे। सबसे पहले समझेंगे कि स्मॉल कैप फंड क्या होता है और फिर जानेंगे कि बीते 5 सालों में किस स्मॉल कैप फंड ने निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न देकर बेहतर मुनाफा दिलाया है।

क्या होता है Small Cap Fund?
स्मॉल कैप फंड मुख्य तौर पर छोटी कंपनियों या स्मॉल कैप कंपनियों की इक्विटी और उससे संबंधित स्कियोरिटीज पर निवेश करता है। स्मॉल कैप कंपनी वे है, जिन्हें 251 वां या उससे कम रैंक दिया जाता है। इन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5000 करोड़ रुपये कम हो सकता है।
Small Cap Fund में निवेश का लाभ
ये कंपनियां मौजूदा समय में आकार में छोटी होती हैं, इसलिए इनमें आगे चलकर तेज़ ग्रोथ की संभावना बनी रहती है। हालांकि, इनमें निवेश के साथ जोखिम भी अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। अब नजर डालते हैं उन स्मॉल कैप फंड्स पर, जिन्होंने बीते 5 सालों में निवेशकों को सबसे बेहतर रिटर्न दिया है।
5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?
| Name | AUM | Expense Ratio | CAGR 5Y |
| क्वांट स्मॉल कैप फंड | 30169.7063 | 0.77 | 30.14082084 |
| निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड | 68571.851 | 0.63 | 27.65221078 |
| बंधन स्मॉल कैप फंड | 18173.8513 | 0.42 | 27.32862991 |
| इन्वेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड | 8999.3331 | 0.4 | 26.9973826 |
| एडेलवाइस स्मॉल कैप फंड | 5330.1713 | 0.43 | 25.6057984 |
| HDFC स्मॉल कैप फंड | 38020.3127 | 0.67 | 25.35470112 |
| HSBC स्मॉल कैप फंड | 16202.8301 | 0.64 | 25.1562594 |
| टाटा स्मॉल कैप फंड | 11409.73688 | 0.34 | 24.83695578 |
| केनरा रोब स्मॉल कैप फंड | 13060.3702 | 0.46 | 24.63660162 |
| बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड | 1981.5898 | 0.53 | 24.39765879 |
यह ध्यान रखें कि ये जरूरी नहीं है कि जिस फंड ने बीते समय अच्छा रिटर्न दिया हो वे आगे भी बेहतर रिटर्न दें। आप अपने फंड का चयन सोच-समझकर ही करें।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। दिन का भास्कर बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
















