• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दर्दनाक रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की मौके पर मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
February 25, 2026
in देश
दर्दनाक रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की मौके पर मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड के बीच नवीनगर स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन गुजरने के दौरान अचानक तीन लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

READ ALSO

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान राजा पाड़ा निवासी चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई है।

जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर रमेश किस्कू ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुजर रही थी और परिवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।

दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

वहीं, महेशपुर-सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर सिमपुर गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान ठाकुरटोला गांव निवासी सोयलेन सोरेन (35), पश्चिम बंगाल के सागरदिघी थाना क्षेत्र के कोटला गांव निवासी अजय माल (19) और उसकी पत्नी दीप्ति भुईमाली (18) के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर एएसआई कुबेर प्रसाद चौधरी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया।

घायल सोयलेन ने बताया कि वह अपनी बेटी को बस में बैठाकर घर लौट रहा था, जबकि अजय माल अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सिमपुर के पास घुमावदार सड़क पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन पलट गए और तीनों घायल हो गए।

डॉक्टरों के अनुसार, दीप्ति भुईमाली की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Related Posts

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
देश

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

April 13, 2026
आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला
देश

आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

April 13, 2026
मातम में बदला जश्न! पर्यटकों के बीच मची भीषण भगदड़ से 30 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

मातम में बदला जश्न! पर्यटकों के बीच मची भीषण भगदड़ से 30 लोगों की दर्दनाक मौत

April 13, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
देश

मीन राशि वालों आज आर्थिक लेन – देन सोच समझकर करें, जाने बाकि राशियों का हाल

April 13, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, नए नियम जान लें वरना अटक सकता है क्लेम!

April 12, 2026
मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल
देश

मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल

April 12, 2026
Next Post
IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस: 580 करोड़ के घोटाले में मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस: 580 करोड़ के घोटाले में मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

CG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज

CG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज

August 3, 2025

सर्पदंश से बचाव के लिए नागपंचमी पर 29 जुलाई को कार्यशाला का होगा आयोजन

July 27, 2025
क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग, 4 दिन रहेगा बंद

March 28, 2026
नेशनल लोक अदालत में 13 सितम्बर को राजीनामा और जुर्माना केस होगा निराकृत

नेशनल लोक अदालत में 13 सितम्बर को राजीनामा और जुर्माना केस होगा निराकृत

August 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार
  • पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
  • रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
  • अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR