साउथ ईस्टर्न रेलवे में जारी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) को 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस फैसले से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कदम ज़रूरी तकनीकी कार्य को देखते हुए उठाया गया है।
मरम्मत कार्य के चलते सेवाएं प्रभावित
रेलवे ने बताया कि ऑपरेशनल सेफ्टी और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए यह नॉन-इंटरलॉकिंग काम बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के बिलासपुर डिवीजन अंतर्गत बिरसिंहपुर–नौरोजाबाद स्टेशनों के बीच स्थित मैन्ड लेवल क्रॉसिंग नंबर BK-82 (देवगवा रोड) को मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
यह लेवल क्रॉसिंग 9 जनवरी रात 8 बजे से 10 जनवरी सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान सड़क उपयोग करने वाले लोगों से सहयोग की अपील की है।
मरम्मत कार्य के समय बिरसिंहपुर और नौरोजाबाद स्टेशनों के बीच km 948/03–05 पर बने अंडरपास के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री और वाहन चालक इस वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर सकते हैं।
















