• Privacy Policy
  • About Us
Friday, April 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल SSP शशि मोहन सिंह की फिल्म ‘खौफ द डिजिटल वार’ ने दिखाई डिजिटल ठगी की सच्चाई, दर्शकों ने सराहा जागरूकता संदेश

Amish Kumari by Amish Kumari
April 10, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल SSP शशि मोहन सिंह की फिल्म ‘खौफ द डिजिटल वार’ ने दिखाई डिजिटल ठगी की सच्चाई, दर्शकों ने सराहा जागरूकता संदेश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

घरघोड़ा। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में निर्मित शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन किया गया। घरघोड़ा पुलिस की इस सराहनीय पहल में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

READ ALSO

ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण किया

कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसएसपी शशि मोहन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी, नायब तहसीलदार सहोदर राम, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर, ए.के. सिनेमा के संचालक अनिल कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक – शिक्षिकाएं आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं तथा स्थानीय पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने फिल्म को न केवल रुचि के साथ देखा, बल्कि इसके संदेश को गंभीरता से आत्मसात भी किया। वास्तविक घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति ने जनसमूह पर गहरा प्रभाव डाला।
प्रदर्शन के उपरांत उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक एसएसपी शशि मोहन सिंह की रचनात्मक पहल की जमकर प्रशंसा की। सभी ने इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और समय की आवश्यकता बताया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व एसएसपी सिंह द्वारा मानव तस्करी पर आधारित फिल्म “कजरी” का निर्माण भी किया जा चुका है। अब “खौफ द डिजिटल वार” के माध्यम से उन्होंने साइबर अपराधों पर प्रभावी प्रहार करते हुए समाज को सतर्क रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा – सायबर अपराध से बचाव हेतु ‘खौफ द डिजिटल वार’ का निर्माण किया गया है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा इसके निशुल्क प्रदर्शन में नागरिकों का अपार स्नेह मिला, जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूँ। आप सभी से आग्रह है कि इस फिल्म को अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी दिखाएँ, ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

अरुणधर दीवान, जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़ ने कहा –
“रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह जी के निर्देशन में निर्मित फिल्म ‘खौफ’ आधुनिक दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। यह निश्चित रूप से जनमानस को सतर्क एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

“खौफ द डिजिटल वार” न केवल मनोरंजन प्रदान करती है, बल्कि डिजिटल युग में सतर्क और सुरक्षित रहने का प्रभावी संदेश भी देती है। इस प्रकार की पहल निश्चित ही साइबर अपराधों की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगी और समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

Related Posts

ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार

April 10, 2026
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण किया
रायगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण किया

April 10, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
रायगढ़

लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

April 10, 2026
चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार — जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
अन्य

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार — जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

April 9, 2026
डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई — एक आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई — एक आरोपी गिरफ्तार

April 9, 2026
नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त
रायगढ़

नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

April 9, 2026
Next Post
ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार

ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यापम ने जारी की नई गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर परीक्षा से बाहर

अगले चार महीनों में व्यापम आयोजित करेगा 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं, कई विभागों में निकली वैकेंसी; जानिए पूरी डिटेल यहां।

March 3, 2026
7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15, जानें कीमत और फीचर्स

November 26, 2025

मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

July 27, 2025
अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून: छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल

अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून: छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल

January 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता—दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार
  • रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल SSP शशि मोहन सिंह की फिल्म ‘खौफ द डिजिटल वार’ ने दिखाई डिजिटल ठगी की सच्चाई, दर्शकों ने सराहा जागरूकता संदेश
  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण किया
  • लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR