• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

सिर्फ 99 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 14 दिन की वैधता और 4G डेटा का फायदा

Amish Kumari by Amish Kumari
January 22, 2026
in अन्य
BSNL का धमाकेदार क्रिसमस बोनांजा ऑफर, 1 रुपये में पाएं SIM और 2GB डेटा रोज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) इस समय देश की सबसे सस्ती 4G सेवा देने वाली कंपनियों में शामिल है। BSNL के ज्यादातर प्लान निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले करीब 20 से 30 फीसदी तक सस्ते हैं। कंपनी ने बीते कुछ सालों में देश के कई हिस्सों में 4G नेटवर्क फैलाने पर खासा जोर दिया है।

READ ALSO

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

जहां निजी कंपनियां 5G सेवाएं शुरू कर चुकी हैं, वहीं BSNL अभी 4G नेटवर्क को मजबूत करने में जुटा है। हालांकि, कम कीमत में 4G सुविधा मिलना यूजर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इसी कड़ी में BSNL का 100 रुपये से कम कीमत वाला एक प्लान काफी चर्चा में है।

BSNL का 99 रुपये वाला प्लान

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के 99 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है।

प्लान में 50MB हाई-स्पीड 4G डेटा दिया जाता है, इसके बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। ऐसे में यह प्लान ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए नहीं, बल्कि कॉलिंग के लिए बेहतर विकल्प है। इस प्लान का रोजाना खर्च करीब 7 रुपये बैठता है।

प्राइवेट कंपनियों से सस्ता विकल्प

अनलिमिटेड कॉलिंग और 14 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान किफायती माना जा रहा है। निजी टेलीकॉम कंपनियां इस कीमत पर आमतौर पर लिमिटेड टॉकटाइम ही देती हैं। BSNL का यह 99 रुपये वाला प्लान फिलहाल सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है।

यह BSNL का सबसे सस्ता सर्विस वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान है, जो वॉयस वाउचर सेक्शन में मिलता है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स अलग से डेटा वाउचर भी रिचार्ज कर सकते हैं।

थोड़ा ज्यादा खर्च करने पर बेहतर विकल्प

अगर यूजर थोड़ा ज्यादा खर्च करना चाहें तो BSNL का 147 रुपये वाला प्लान भी एक अच्छा विकल्प है। इस प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 5GB डेटा मिलता है।

इन दोनों प्लान में SMS की सुविधा नहीं दी जाती है। हालांकि, TRAI के नियमों के तहत यूजर्स 1900 नंबर पर पोर्ट-आउट SMS भेज सकते हैं।

Related Posts

जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय
अन्य

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026
सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
अन्य

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

March 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?

March 22, 2026
रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित  स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अन्य

रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

March 22, 2026
WhatsApp का नया फीचर रोलआउट, इमोजी टाइप करते ही मिलेंगे स्टीकर सजेशन
अन्य

WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में गायब होंगे सीक्रेट मैसेज

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अन्य

चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

March 22, 2026
Next Post
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग लगने से ड्राइवर समेत इतने लोगों की मौत

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग लगने से ड्राइवर समेत इतने लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रोज रात गर्म दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 4 बड़े फायदे…

रोज रात गर्म दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 4 बड़े फायदे…

November 21, 2025
अब वोटर आईडी से मोबाइल नंबर जोड़ना हुआ आसान,  जानिए घर बैठे कैसे करें e-EPIC कार्ड डाउनलोड?

अब वोटर आईडी से मोबाइल नंबर जोड़ना हुआ आसान, जानिए घर बैठे कैसे करें e-EPIC कार्ड डाउनलोड?

January 11, 2026
1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा क्या असर?

1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा क्या असर?

December 26, 2025
चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में 21,000 रुपए सस्ते हुआ चांदी

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में 21,000 रुपए सस्ते हुआ चांदी

December 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत की GDP में 4% तक गिरावट का खतरा, मूडीज की बड़ी चेतावनी
  • भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: एक झटके में ₹13,988 सस्ता हुआ सोना, जानिए ताजा रेट
  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR