छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने विवाद को लेकर रविवार को दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कई घरों पर हमला कर आगजनी की। हालात को काबू में रखने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
-1769971106934.jpg)
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मंदिर तोड़ने से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर तोड़ने से संबंधित है। जेल से जमानत पर छूटे आरोपित आरिफ और उसके साथियों ने हंगामा मचाया और शिकायतकर्ता तथा गवाहों के साथ मारपीट की।
-1769971147813.jpg)
पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर के खंडन का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार से छह युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया।

घायलों को रायपुर के डा. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।
तीन आरोपी हुए थे गिरफ्तार
पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर खंडित करने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया। आरोपित उन ग्रामीणों को परेशान कर रहे थे जिन्होंने मंदिर मामले में गवाही दी थी।
रविवार को दोपहर करीब दो बजे आरिफ मोहम्मद ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी तो विवाद और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
















