• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, February 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Amish Kumari by Amish Kumari
December 6, 2025
in अन्य
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रेलवे का बड़ा अपडेट: वंदे भारत स्लीपर सर्विस जल्द हो रही शुरू
इंडियन रेलवे जल्द ही यात्रियों को बड़ी सौगात देने वाली है.जानकारी के मुताबिक, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस महीने के अंत तक पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन का पहला रूट भी अंतिम रूप से तय कर लिया गया है और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा.

पहली Vande Bharat Sleeper जल्द लॉन्च, यात्रियों की बढ़ी उम्मीदेंअगर आप अक्सर लंबी दूरी की रेल यात्रा करते हैं और घंटों का सफर आपको थका देता है, तो अब यह अनुभव बदलने वाला है. इंडियन रेलवे जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने जा रहा है, और उम्मीद है कि यह हाई-टेक ट्रेन इसी महीने ट्रैक पर नजर आएगी.

READ ALSO

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

वंदे भारत स्लीपर को लेकर यात्रियों में उत्साह साफ नजर आ रहा है, क्योंकि यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की आरामदायक सुविधाओं, तेजस की गति और वंदे भारत की आधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन मिश्रण होगी. रेलवे इसकी टेस्टिंग और ट्रायल रन पर तेज गति से काम कर रहा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री में इस समय दो रैक तैयार किए जा रहे हैं.इनमें से एक रैक की फाइनल फिनिशिंग पूरी कर ली गई है और संभावना है कि इसे 12 दिसंबर तक नॉर्दर्न रेलवे को सौंप दिया जाएगा.

जल्द शुरू होगा ट्रायल रन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन जल्द ही पटना–दिल्ली रूट पर शुरू किया जाएगा.रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल रिपोर्ट के समय पर अप्रूवल मिलने के बाद इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा.दानापुर डिवीजन के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पुष्टि की है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इस महीने के अंत तक ट्रेन नियमित रूप से चलने लगेगी.इसी बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी संकेत दिया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक “बड़ी तकनीकी प्रगति और गेम-चेंजर” साबितहोगी.

16 कोच की मॉडर्न स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी के यात्रियों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 827 बर्थ की क्षमता होगी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेन में 11 कोच थर्ड AC (611 बर्थ), चार कोच सेकंड AC (188 बर्थ) और एक कोच फर्स्ट AC (24 बर्थ) का होगा.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में कोच की संख्या बढ़ाकर 24 तक की जा सकती है, ताकि बढ़ती यात्री मांग को पूरा किया जा सके.यह ट्रेन इस तरह डिजाइन की गई है कि यात्री लंबी दूरी की यात्रा में comfortable और uninterrupted sleep का अनुभव ले सकें.किराए को लेकर भी अनुमान सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, थर्ड AC का किराया करीब ₹2000 के आसपास हो सकता है, जो राजधानी एक्सप्रेस के किराए के समान होगा, लेकिन इसमें सुविधाएं इससे ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम होंगी.

CCTV, Bio-Toilet और हाई-सिक्योरिटी सिस्टम से लैस

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं. ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो-टॉयलेट, CCTV कैमरे, प्रीमियम इंटीरियर और हर बर्थ पर पर्सनल रीडिंग लाइट की सुविधा दी जाएगी.सुरक्षा के लिए ट्रेन में अत्याधुनिक कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम लगाया गया है, जो दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेगा. वहीं, इसका क्रैश-प्रूफ बॉडी डिजाइन इस ट्रेन को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है.स्पीड की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर 160 से 180 km/h की अधिकतम रफ्तार से चल सकेगी.इससे दिल्ली–पटना की यात्रा लगभग 11 से 11.5 घंटे में पूरी हो पाएगी. यह ट्रेन प्रयागराज रूट से गुजरेगी, जिससे रात भर की लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुविधाजनक होजाएगी

सप्ताह में छह दिन चलेगी सर्विस

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन को लेकर शेड्यूल लगभग तय हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन पटरी पर दौड़ेगी. ट्रेन शाम को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से रवाना होगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंच जाएगी.वापसी का टाइमटेबल तेजस राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक समय स्लॉट मिल सके.शुरुआत में ट्रेन का संचालन दिल्ली–पटना रूट पर केंद्रित रहेगा.हालांकि, रेलवे भविष्य में इस सेवा का विस्तार करने की योजना पर भी काम कर रहा है. आने वाले महीनों में इसे मुंबई–पटना और बेंगलुरु–पटना रूट पर जोड़ने की तैयारी है. वहीं, दिसंबर के बाद इस ट्रेन को गोरखपुर–दिल्ली रूट पर शामिल किए जाने की भी संभावना है.रेलवे का मानना है कि इस रूट पर ट्रेन की शुरुआत से यात्रा समय कम होगा, लंबे सफर में यात्रियों को प्रीमियम सुविधा मिलेगी और इसके जरिए पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

Related Posts

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन
अन्य

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस
अन्य

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया
अन्य

शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

February 2, 2026
रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।
अन्य

रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।

February 2, 2026
Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
अन्य

Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

February 1, 2026
वजन घटाने में क्या ज्यादा कारगर है नींबू पानी या चिया सीड्स? जानिए पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा असरदार।
अन्य

वजन घटाने में क्या ज्यादा कारगर है नींबू पानी या चिया सीड्स? जानिए पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा असरदार।

February 1, 2026
Next Post
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

कैसा रहेगा ” Share Market” में आज कारोबार, इन शेयरों में बनाए रखे नजर

कैसा रहेगा ” Share Market” में आज कारोबार, इन शेयरों में बनाए रखे नजर

October 9, 2025
साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

January 20, 2026
मुख्यमंत्री साय से स्वामी वल्लभाचार्य जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से स्वामी वल्लभाचार्य जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

August 18, 2025
करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

October 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ’धान खरीदी : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन
  • अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला: मुख्यमंत्री साय
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अंतरिक्ष केन्द्र
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR