देश के कई हिस्सों में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है, जिससे तापमान लगातार नीचे जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन राज्य में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
28 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, गरैला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़, छुईखदान और गंडई जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज हवाओं की भी संभावना बनी हुई है।
अगले 24 घंटे का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी रायपुर में 27 जनवरी की सुबह को धुंध रह सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
















