वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होंगी। पांच मैचों की इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा और इसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मैच शुरू होने से पहले यह जानना जरूरी है कि खेल कितने बजे शुरू होगा, ताकि आप इसे मिस न करें।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों की आखिरी टी20 सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह दोनों टीमों की आखिरी टी20 सीरीज है, ऐसे में मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। यह सीरीज टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने और खिलाड़ियों को मौका देने का आखिरी अवसर भी है। टीम इंडिया की कप्तानी एक बार फिर सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा, जहां भारतीय खिलाड़ी पहुंच चुके हैं और अभ्यास में जुटे हुए हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच शाम 7 बजे से
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा, जब दोनों कप्तान मैदान पर आएंगे। 7 बजे पहली गेंद डाली जाएगी। अगर मैच पूरे 20-20 ओवर तक चला, तो खेल रात करीब 11 बजे खत्म हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम मजबूत मानी जा रही है, ऐसे में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। जो टीम बेहतर खेलेगी, वही जीत दर्ज करेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में होगा। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में होगा, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया 7 फरवरी से सीधे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की T20I टीम
सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (केवल पहले तीन T20I के लिए), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा (केवल अंतिम दो T20I के लिए)।
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ पहले तीन मैचों के लिए)
















