• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी बजट? 8th pay को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Amish Kumari by Amish Kumari
December 20, 2025
in देश
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी बजट? 8th pay को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नौकरीपेशा से लेकर ब‍िजनेसमैन तक को आम बजट का इंतजार रहता है. सैलरी पाने वाले लोगों को जहां टैक्‍स स्‍लैब में राहत का इंतजार होता है, वहीं करोबारी जगह को भी टैक्‍स में र‍ियायत म‍िलने की उम्‍मीद रहती है. आम लोग भी नई योजनाओं की घोषणा के इंतजार में रहते हैं. यानी देश के हर वर्ग को इस बजट का खास इंतजार होता है. लेक‍िन बार बजट पेश करने का द‍िन रव‍िवार है. यानी इस बार 1 फरवरी , रव‍िवार को आ रही है. ऐसे में सवाल ये उठता है क‍ि क्‍या सरकार एक द‍िन पहले या एक द‍िन बाद बजट पेश कर सकती है? इसके साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं क‍ि क्‍या बटज में 8वें वेतन आयोग को लेकर भी कुछ घोषणाएं होंगी? आइये जानते हैं:

READ ALSO

CCP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत; कई घायल, इलाके में फैली दहशत

दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार

साल 2017 से 1 फरवरी पेश हो रहा बजट

आपको बता दें क‍ि मोदी सरकार ने साल 2017 में बजट पेश करने की तारीख 1 फरवरी कर दी थी. इसके पीछे मोदी सरकार का मकसद ये था क‍ि बजट 1 अप्रैल को नए फाइनेंशियल ईयर के शुरू होने से पहले ही पास हो जाए. इस बदलाव से मंत्रालयों और विभागों को फाइनेंशियल साल के पहले दिन से ही पॉलिसी और खर्च की योजनाएं लागू करने में मदद मिलती है, जिससे पहले होने वाली देरी से बचा जा सके.

इससे पहले, आम बजट पारंपरिक रूप से फरवरी के आखिरी वर्किंग डे पेश किया जाता था. इस वजह से संसद नए फाइनेंशियल ईयर के पहले तीन महीनों तक सिर्फ अस्थायी खर्च को मंजूरी देती थी और पूरा बजट बाद में पास होता था.

क्या बजट 1 फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा?

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार 1 फरवरी की परंपरा पर कायम रहना चाहती है, भले ही 2026 में यह तारीख रविवार को पड़ रही हो. इसलिए, रविवार को बजट पेश करना एक संभावना बनी हुई है. र‍िपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस मामले पर संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति सही समय पर फैसला करेगी

मुश्किल ये भी है कि गुरु रविदास जयंती भी 1 फरवरी को ही पड़ेगी.हालांक‍ि ये केंद्र सरकार की सार्वजनिक छुट्टी नहीं है. इसे केवल दिल्ली और हरियाणा सहित कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी के रूप में मनाया जाता है, जबकि केंद्र सरकार के लिए इसे प्रतिबंधित छुट्टी के रूप में वर्गीकृत किया गया है. इसल‍िए इससे संसद की बैठकें बंद नहीं होती हैं.

8वें वेतन आयोग पर अहम फैसला

इस बार यह उम्‍मीद की जा रही है क‍ि सरकार इस बजट में 8वें वेतन आयोग को लेकर भी जरूरी घोषणाएं कर सकती है. केंद्रीय कर्मचार‍ियों और पेंशनरों की सैलरी हाइक के ल‍िए सरकार को बजट तय करना होगा और बजट पर ही न‍िर्भर करेगा क‍ि कर्मचार‍ियों को 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में क‍ितनी हाइक म‍िलने वाली है.

वैसे देखा जाए तो अगर संसद 1 फरवरी को बजट के ल‍िए खुल जाता है तो ये कोई नई बात नहीं होगी. क्‍योंक‍ि इससे पहले भी खास परिस्थितियों में संसद रविवार को भी खुल चुकी है. जैसे कि साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान और 13 मई 2012 को भी संसद खुला. ऐसे मौके भी आए हैं जब संसद के दोनों सदन बुद्ध पूर्णिमा जैसी पब्लिक छुट्टियों पर भी बैठे हैं.

Related Posts

CCP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत; कई घायल, इलाके में फैली दहशत
देश

CCP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत; कई घायल, इलाके में फैली दहशत

April 5, 2026
दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार
देश

दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार

April 5, 2026
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स
देश

शेयर बाजार में दबाव , टॉप-10 कंपनियों में 6 का मार्केट कैप ₹65,000 करोड़ घटा, भारती एयरटेल सबसे प्रभावित

April 5, 2026
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा
देश

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच RBI अप्रैल में रेपो रेट 5.25% पर बनाए रख सकता है; जानिए वजह।

April 5, 2026
दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो टैंकर से टकराई, 5 की मौत, कई घायल
देश

दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो टैंकर से टकराई, 5 की मौत, कई घायल

April 5, 2026
सैमसंग बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए नया सिस्टम कब से लागू होगा
देश

सैमसंग बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए नया सिस्टम कब से लागू होगा

April 5, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

मुख्यमंत्री साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

January 6, 2026
हवाई अड्डों पर बड़ा Cyber Attack, कई उड़ाने प्रभावित…कंप्यूटर सिस्टम जाम, यात्री परेशान…

हवाई अड्डों पर बड़ा Cyber Attack, कई उड़ाने प्रभावित…कंप्यूटर सिस्टम जाम, यात्री परेशान…

September 20, 2025
सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं 6 बड़े फायदे, यहां जानें खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं 6 बड़े फायदे, यहां जानें खाने का सही तरीका

October 24, 2025
SIR फॉर्म भरने के लिए मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी, नहीं तो ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं होगी पूरी…

SIR फॉर्म भरने के लिए मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी, नहीं तो ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं होगी पूरी…

November 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया
  • अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला; चार की मौत,गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई
  • CCP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत; कई घायल, इलाके में फैली दहशत
  • जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR